मुरलीगंज: नगर पंचायत कार्यालय में बुधवार को शिविर लगाकर नगर पंचायत अंतर्गत पीएम स्ट्रीट भेंडर्स आत्मनिर्भर निधि फुटपाथी विक्रेताओं को आईडी कार्ड एवं विक्रय प्रमाण-पत्र दिया गया है. बताया गया कि दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 103 फुटपाथी दुकानदारों को नपं मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ के द्वारा अन्य कर्मियों के समक्ष प्रणाम पत्र दिया गया.
इस दौरान प्रधान सहायक गणेश प्रसाद यादव, सिटी मिशन मैनेजर अभिषेक आनंद व राजीव रंजन, सामुदायिक संगठक रविंद्र कुमार भी मौजूद थे. मौके पर मुख्य पार्षद श्वेतकमल बौआ ने बताया कि नगर पंचायत में वेंडिंग जोन की व्यवस्था की जानी है. नगर मिशन प्रबंधक ने बताया कि सभी सर्वेक्षित वेंडरों को आइडी कार्ड और विक्रय प्रमाण पत्र दी जाएगी. सामुदायिक संगठक रविंद कुमार ने कहा कि वेंडर आइडी कार्ड में वेंडर का नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, वेंडिंग का पता और क्यूआर कोड सहित दिया गया है. जो 2025 तक मान्य है प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर निधि योजना के अंतर्गत शहरी फुटपाथ विक्रेताओं का ऑनलाइन निबंधन किया जा रहा है. ताकि सक्षम फुटपाथ विक्रेताओं को नियमानुसार दस हजार का ऋण उपलब्ध कराया जा सके.
इस कार्य को सम्पन्न कराने में नगर मिशन प्रबंधक अभिषेक आनंद व राजीव रंजन सहित सामुदायिक संगठक रविंद्र कुमार लगातार प्रयास कर रहे है. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत दस हजार रुपये का ऋण के लिए विशेष हेल्प डेस्क लगाकर ऑनलाईन आवेदन कराया जा रहा है.











