यूक्रेन में हुई मधेपुरा के लाल की मौत, घर में मचा कोहराम - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 जनवरी 2021

यूक्रेन में हुई मधेपुरा के लाल की मौत, घर में मचा कोहराम

मधेपुरा: शहर के आजाद नगर वार्ड नं. 12 के निवासी रविन्द्र कुमार के पुत्र सोनू कुमार की मौत यूक्रेन में हो गई. बता दें कि सोनू कुमार यूक्रेन से एमबबीएस की पढ़ाई कर रहा था. जहां उसकी मौत हो गई. सोनू के पिता कुमारखंड प्रखंड के अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारी के पद पर पदस्थापित है. वे 25 वर्षीय जवान बेटे के मौत की खबर से सदमें में हैं. 

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को यूक्रेन के एंबेसी ने ईमेल के माध्यम से यह सूचना दी कि एमबीबीएस के छात्र सोनू कुमार की मौत हो गई है. फ़िलहाल यूक्रेन से सोनू का शव आने में चार से पांच दिन लग सकता है. सोनू बचपन से ही मेधावी छात्र था एमबीबीएस के लिए यूक्रेन में दाखिला हुआ था और अभी पढ़ाई का तीसरा वर्ष ही था कि भारत के एम्बेसी को यूक्रेन से सोनू कुमार की मौत की खबर ई-मेल से मिलती है. 
अभी तो यही बताया जा रहा है कि मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है.विदेश में पढ़ाई कर रहे सोनू के शव को लाने की प्रक्रिया भी कठिन है. परिजनों ने बताया कि पिता ने मधेपुरा के जिलाधिकारी को इस सम्बन्ध में आवेदन दे दिया है, पर एम्बेसी का कहना है कि शव वापस आने में चार दिन और लग सकते हैं. 

बेटे की मौत ने माँ-पिता और दोनों छोटी बहनों समेत उनके सभी जानने वालों को हिला कर रख दिया है. जानकारी मिली कि जिस दिन मौत की खबर आई उसे एक पूर्व सोनू अपने किसी रिश्तेदार से सोशल मीडिया के माध्यम से वीडियो कॉलिंग पर घंटों बात की. आरोप लगते हुए कहा कि सोनू यूक्रेन छात्र यूनियन का अध्यक्ष था. 

जिस कारण से वहां के स्थानीय छात्र एवं शिक्षकों को सोनू नहीं भाता था यही कारण है कि स्थानीय राजनीति की वज़ह से उसकी हत्या करवा दी गई. अब इस बात का खुलासा शव आने के बाद ही पता चल पाएगा सोनू की हत्या हुई या मौत. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages