विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत: डाॅ. अशोक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 जनवरी 2021

विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने की जरूरत: डाॅ. अशोक

मधेपुरा: राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर वीमेंस कॉलेज कौशल्या ग्राम मधेपुरा में युवा संन्यासी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई. जयंती की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डाॅ. अशोक कुमार द्वारा की गई. सर्वप्रथम डाॅ. अशोक कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रूपा कुमारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया. 

प्राचार्य डाॅ. कुमार ने विस्तार से स्वामी विवेकानंद के बारे में बताते हुए कहा की लगभग सवा सौ वर्ष पूर्व पूरे भारतवर्ष का भ्रमण पांव पैदल किए थे इस भ्रमण अर्थात यात्रा के क्रम में भारत के चारों ओर व्याप्त गरीबी निरक्षरता अंधविश्वास लाचारी आर्थिक तंगी से जूझते हुए भारत के जनमानस को नजदीक से देखने का अवसर प्राप्त किए. 
जब वह यात्रा के बाद उन्होंने भारतीयों को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए उस तरह की शिक्षा व्यवस्था की वकालत की वकालत की. आज हम तकनीकी के मामले में हो या विज्ञान के मामले में विश्व में जो अपनी पहचान बनाए हैं वह प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से स्वामी विवेकानंद की देन है. 

कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रूपा कुमारी ने कहा की स्वामी जी का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था इनका जन्म कोलकाता में 18 अट्ठारह सौ 63 ईस्वी के 12 जनवरी को हुआ था लेकिन पूरे विश्व को अपना संदेश देकर प्रभावित किए और भारत का नाम रोशन किए आज भी भारत वर्ष स्वामी जी पर गर्व करते हैं.  
इस अवसर पर मंटू कुमार, रविंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, प्रोफेसर भीम कुमार, शंभू कुमार प्रो. लाल ईश्वर कुमार, प्रवीण, प्रो. रेणु, नीतू आदि ने भाग लिया. वहीं दूसरी ओर सीएम साइंस काॅलेज में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक और छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला गया. 

कार्यक्रम पदाधिकारी डाॅ. संजय कुमार परमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति और सभ्यता को पूरे विश्व में लहराया. उन्होंने स्वामी जी के आर्दशों को आत्मसात करने की बात कही. मौके पर प्रभारी प्रधानाचार्य संजय कुमार ने एनएसएस स्वयंसेवकों को समाज निर्माण में आगे आने की बात कही. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages