निजीकरण के खिलाफ बैंक हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 मार्च 2021

निजीकरण के खिलाफ बैंक हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा: सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एक ओर जहां बैंकों में पांच करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ. वहीं एटीएम पर लाइन लगी रही. कैश खत्म हो गया और ग्राहक पाई-पाईको तरस गए. ग्राहकों ने प्राइवेट बैंक एटीएम का रुख किया, जहां से उन्हें कुछ राहत मिली. दरअसल, केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति के खिलाफ सरकारी बैंक कर्मियों ने सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल का आगाज किया. 

पहले दिन हड़ताल की वजह से हजारों की संख्या में उपभोक्ता परेशान हुए. बैंकों से जुड़ा कोई भी लेनदेन नहीं हो सका. वहीं कैश के लिए भी उपभोक्ता शहरभर में भटकते नजर आए. बैंक कर्मियों के हड़ताल पर जाने से सभी बैंक शाखाओं में ताला लटका रहा. हड़ताल में शामिल बैंककर्मी शहर के निजी बैंक को भी घूम-घूम कर बंद करवाते रहे. 

भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सामने सभी बैंक के अधिकारी और कर्मी एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया. साथ ही सरकार विरोधी नारे लगाए. अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे अधिकारियों ने कहा हमारा आंदोलन सरकार द्वारा किए जा रहे बैंकों के निजीकरण के खिलाफ है. सरकार बैंकों को पूंजीपतियों के हाथ सौंपने का जो निर्णय लिया है.

यह निर्णय देशहित में नहीं है. क्योंकि सभी बैंक चंद पूंजीपतियों के हाथ में चली जाएगी. इससे देश के लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा. अगर सरकार हमारी मांग को नही मानती है तो हमलोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे. सरकार को देश के किसी भी सरकारी संस्था को निजीकरण नहीं करने पर पुनर्विचार करना चाहिए. इधर बैंक संबंधी कार्य से आए लोग बैंक की शाखा बंद देख अपने अपने घरों को लौट गए. 

बैंक के साथ साथ एटीएम भी बंद देखा गया. अगर बैंक कर्मियों की हड़ताल समाप्त नहीं हुआ और मंगलवार को दूसरे दिन भी लगातार जारी रहा तो दस करोड़ का कारोबार तो प्रभावित होगा. इसके अलावा आम लोग और व्यापारियों को बैंक संबंधी कार्य में भारी परेशानी उठाना पर सकता है.

हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करने वाले बैंककर्मियों में भारतीय स्टेट बैंक के लेखापाल टीएम तोपनो, रोकरपाल ठाकुर मार्डी, मुख्य प्रबंधक राजेश कुमार, उपमुख्य प्रबंधक मिराज अहमद, कानन कौशल, राकेश रंजन, अविनाश कुमार, समीर नयन, महेंद्र प्रसाद यादव, विशाल कुमार, अवनीश, पंकज, अमित, ब्रजेश, रितेश, अरविद, सौरभ, महेंद्र मल्लिक, महेश, यदुनंदन, मंजू देवी, बैंक ऑफ इंडिया के विक्रांत, नवीन, अमित आनंद, रोहित, निरंजन, पवन, सेंट्रल बैंक के अमरदीप कुमार, राजेंद्र शर्मा, संजय कुमार, रूपेश, चंदन, आकाश, यूको बैंक के अंकित कुमार, पीएनबी के हरिनंदन रजक, नीरज कुमार, विजय कुमार, बैंक ऑफ बड़ोदा के विनय कुमार, राजीव कुमार, नीरज कुमार सहित अन्य बैंककर्मी शामिल थे. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages