सामाजिक कार्यों से समाज में शीर्ष स्थान पानेवाले मनीष हुए सम्मानित - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 मार्च 2021

सामाजिक कार्यों से समाज में शीर्ष स्थान पानेवाले मनीष हुए सम्मानित

खगड़िया: जिले में सामाजिक कार्यों में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले बछौता निवासी मनीष को भूमिका बिहार नामक संस्था द्वारा शनिवार को पटना में सम्मानित किया गया. मनीष राज्य के उन 38 युवाओं में से एक थे जिन्हें अरूण सम्मान से सम्मानित होने का गौरव हासिल हुआ. 

शनिवार को पटना में आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री, बिहार तारकिशोर प्रसाद एवं कला संस्कृति विभाग के मंत्री डा. आलोक रंजन झा की उपस्थिति में मनीष को यह सम्मान एडीजी सीआईडी श्री विनय कुमार एवं एसबीआई के रिजीनल मैनेजर श्री रवि चन्द्रा द्वारा दिया गया. उल्लेखनीय है कि अरूण सम्मान प्रतिवर्ष राज्य के सभी जिलों से एक-एक वैसे सामाजिक कार्यकर्ता को दिया जाता है जो अपने जन्म एवं कर्म भूमि में विशेष सामाजिक योगदान दिया हो.

उल्लेखनीय है कि मनीष पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से महिला एवं बाल अधिकार के मुद्दे के साथ बच्चों में वैज्ञानिक चेतना लाने जैसी गतिविधियों में संलग्न हैं. जिला स्तर पर मनीष के नाम को चयनित कर नव आकांक्षा फांउडेशन ने पटना भेजा. फांउडेशन की सचिव सुनीता श्रीवास्तव ने बताया कि मनीष को यह सम्मान मिलना जिले के लिए गौरव का अवसर है. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages