उचित मुआवजे की दर पर अड़े भू-स्वामियों - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 मार्च 2021

उचित मुआवजे की दर पर अड़े भू-स्वामियों

मुरलीगंज: नगर पंचायत क्षेत्र से गुजरने वाली बाईपास एनएच 107 निर्माण कार्य में अधिग्रहण होने वाले जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिलने का पेंच फंसा हुआ है. शनिवार को काशीपुर स्थित बीमुरहो हाई स्कूल में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एसडीएम नीरज कुमार और सीओ मुकेश कुमार सिंह ने संबंधित भू-स्वामियों के साथ बैठक की. 

इसमें सड़क निर्माण में अधिग्रहण होने वाले जमीन का उचित मुआवजा देने को लेकर चर्चा हुई. पदाधिकारियों ने भू-स्वामियों काफी समझाने और जो मुआवजा स्वीकृत हुई उसे स्वीकार करने की बात कही. लेकिन जमीन मालिक अपने मांग पर अड़े रहे. बैठक में भूस्वामीयों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड एक मौजा घाघा अंतर्गत भूमि अधिग्रहण का तय मानकों के दर से मुआवजा नहीं मिल रहा है.  
साथ ही कहा गया कि शहरी क्षेत्र का जमीन अधिग्रहण का मुआवजा उचित नही दिया जा रहा हैं. भू-स्वामी दयानन्द यादव, ऋषिदेव प्रसाद, सुभाष यादव, मो. सौहेल, बिनोद यादव, मो. हबीब, महेश कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि प्रति डीसमल 14 हजार रुपए की दर मुआवजा दी जा रही है. इसको लेकर हमलोगों ने आयुक्त को अक्टूबर माह में आवेदन देकर उचित मुआवजे का मांग किया था. 

इन लोगों का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों के जमीन से भी कम मुआवजा तय किया गया है. जो हमलोगों को स्वीकार नहीं है. इस दौरान पदाधिकारियों ने भूस्वामियों को काफी समझाने का प्रयास किया. लेकिन भू-स्वामी अपने जिद पर अड़े रहे. आखिर में पदाधिकारियों ने कहा कि जो भी समस्या है उसे वरीय पदाधिकारी के पास रखा जाएगा. मौके पर दर्जनों भूस्वामी मौजूद थेे. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages