होली पर्व को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 मार्च 2021

होली पर्व को लेकर थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

मधेपुरा: होली पर्व को लेकर शनिवार को सदर थाने में एसडीएम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में होली शांतिपूर्वक आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्देश दिया गया. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि कोविड 19 का पालन करते हुए ही होली का त्योहार मनाएंगे. होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले हुड़दंगियों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी. 

एसडीएम नीरज कुमार ने शांति समिति की बैठक में उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि होली त्योहार शांतिपूर्वक आपसी भाईचारे के साथ मनाने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि कोरोना का प्रकोप फिर से बढ़ने लगा है. ऐसे में कोरोना नियम का शतप्रतिशत पालन करने का काम करेंगे. एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने कहा कि होली में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.  
होली के दौरान शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी. सभी से भी अनुरोध है कि ऐसा करते कोई नजर आए तो उसकी सूचना फोन से तुरंत प्रशासन को दें. ताकि वैसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके. उन्होंने कहा कि जो लोग रंग लगाना पसंद नही करते है उसे रंग नही लगाएंगे. शराब पर पूरी तरह प्रतिबंध है. फिर भी कहीं शराब बिक्री करते किसी व्यक्ति को देखने पर इसकी सूचना पुलिस पदाधिकारी को दें. 

मौके पर बीडीओ आर्य गौतम, सीओ योगेंद्र दास, थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, मुखिया अनिल अनल, अरबिद कुमार, अशोक सम्राट, सुनील कुमार, अशोक चौधरी, राहुल कुमार, शौकत अली, रूदल यादव, मनीष कुमार, दीपक कुमार, गणेश गुप्ता, मोहन मंडल, मो. कारी, मो. कमरुल सहित अन्य मौजूद थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages