बेगूसराय: उत्क्रमित मध्य विद्यालय सूजा, बेगूसराय के प्रांगण में स्थित युवासंघ नाट्यकला मंच के रंगमंच पर सांस्कृतिक संस्था "नवोदित" की नवीनतम प्रस्तुति भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा लिखित नाटक "अंधेर-नगरी" का सफ़ल मंचन किया गया. इस नाटक का परिकल्पना व निर्देशन युवा रंगकर्मी मनोज कुमार ने की. प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चंद्र की सर्वाधिक लोकप्रिय रचना 'अंधेर नगरी' व्यंग्यात्मक और हास्य नाटक है. छः अंकों के इस नाटक में विवेकहीन और निरंकुश शासन व्यवस्था पर करारा व्यंग्य है.
इस नाटक में अन्यायी और मूर्ख राजा का चरित्र अपने ही कर्मों द्वारा न्याय का चित्रण कर स्वतः ही नष्ट होते दिखाया गया है. अतः महंत (गुरु) की भूमिका में रवि कुमार, शिष्य गोवर्धन की भूमिका में रौशन कुमार तथा शिष्य नारायण दास की भूमिका में कारलुस कुमार ने अपनी बेहतरीन अभिनय से दर्शकों का दिल जीता तो वहीं राजा की भूमिका में रणधीर कुमार ने भी अपने अभिनय का लोहा मनवाया.
इस तरह कोतवाल की भूमिका में रौनक कुमार ने भी अपने अभिनय से दर्शकों से खूब तालियाँ बटोरी, इस प्रकार नाटक में कई पात्र जैसे मंत्री में सुकेश कुमार, सिपाही में सौरभ और आदित्य तथा सेवक में अनीश कुमार, चूनावाला में ख़ुशी कुमारी, जातवाला में कार्तिक, मछली वाली में चांदनी, कल्लू बनियाँ - रेशम, कबाब वाला में अनीश, बादाम पिस्तावाला में भोला, चूनावाला - ख़ुशी, पाचकवाला - कुणाल, गड़ेरिया की भूमिका में अक्षय आनंद तथा कोरस में अभिषेक, धनराज, बंटी, अंजना, एवं दिलीप कुमार आदि ने भी आकर्षक अभिनय कर दर्शकों का दिल जीता.
ज्ञात हों नाटक के सभी पात्रों का मुख-सज्जा और रूप-सज्जा युवा रंगकर्मी अमरेश कुमार एवं कुणाल कुमार ने किया. संगीत निर्देशन रंजीत राय ने किया तथा वाद्ययंत्र-संचालन में सहयोग आकाश और कन्हैया ने किया. वहीं मंच-व्यवस्था जद्दू कुमार राय तथा वस्त्र-विन्यास संगीता कुमारी व सनोज और मंच संचालन व कार्यक्रम संयोजन हरिशंकर गुप्ता ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवा कलाकार व समाजसेवी जद्दु कुमार का विशेष सहयोग किया. भारी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने प्रस्तुति देख सभी कलाकारों की खूब प्रशंसा की.
प्रस्तुति से पूर्व मुख्य अतिथि बेगूसराय जिला-पार्षद अध्यक्ष रविन्द्र कुमार चौधरी, जिले के वरिष्ठ रंग चित्रकार सीतराम, वरिष्ठ रंग शुभचिंतक श्री ललन प्रसाद सिंह तथा वरिष्ठ रंग-निर्देशक अमित रौशन एवं प्रधानाचार्य संजीत कुमार और युवा रंगकर्मी जद्दु राय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम में आगत अतिथियों में ने पूरे कार्यक्रम की खूब सराहना की और रंग-संवर्धन के प्रति समर्पित संस्था के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिए.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









