जेल भरो अभियान को सम्बोधित करते हुए जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले 18 माह से सूबे के सभी स्कूल -कॉलेज बंद हैं, इसके बावजूद भी स्कूलों के द्वारा छात्रों से शुल्क लिया जा रहा है. निजी स्कूल व कोचिंग की मनमानी तो और चरम पर है. ऐसे में जन अधिकार पार्टी की स्पष्ट मांग है कि पढ़ाई नहीं तो शुल्क नहीं. जन अधिकार महिला परिषद की राष्ट्रीय अध्यक्षा रानी चौबे ने ने कोरोना मृत व्यक्तियों के परिवारों को चार लाख की सहायता राशि देने की मांग की. युवा परिषद के अध्यक्ष राजू दानवीर ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की मांग की.
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संगठन संगठन महामंत्री भाई दिनेश ने कहा कि पटना जल जमाव की समस्या से परेशान हैं। बिहार सरकार कृषि को मनरेगा से जोड़े। करो मरो जेल भरो अभियान में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह, युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर, पूर्व विधायक रामचन्द्र सिंह यादव, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार कन्हैया, सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार उर्फ चुन्नू यादव, युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष तोरैब नेयाजी, आनन्द सिंह, ,छात्र परिषद प्रदेश अध्यक्ष आजाद चांद, पूनम झा, सुप्रिया खेमका ,सत्येंद्र पासवान, पुरुषोत्तम, गौतम आनन्द, सन्नी, मनीष यादव, विशाल कुमार सहित हजारों की संख्या में लोगों ने गिरफ्तारियां दी.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









