नहीं रहे पुरूषोत्तम अग्रवाल, इलाके में शोक की लहर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 जून 2021

नहीं रहे पुरूषोत्तम अग्रवाल, इलाके में शोक की लहर

मधेपुरा: जिले में सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली संस्था प्रांगण रंगमंच की संयुक्त सचिव शिवानी अग्रवाल एवं वन आवर एक प्रयास की प्रमंडलीय अध्यक्ष शिखा अग्रवाल के पिता सिंहेश्वर निवासी पुरूषोत्तम अग्रवाल का  निधन हो गया. वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा था. इलाज के दौरान ही रविवार को वे इस दुनिया से चल बसे. 

उन्होंने अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्री एवं एक पुत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए. उनके निधन की खबर से इलाके में शोक की लहर व्याप्त हो गया. लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. प्रांगण रंगमंच के सदस्यों में मायूसी व्याप्त है. उनका पार्थिव शरीर उनके सिंहेश्वर स्थित आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages