महाविद्यालय का अपना एक गौरवशाली इतिहास है: कुलपति - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

1 जुलाई 2021

महाविद्यालय का अपना एक गौरवशाली इतिहास है: कुलपति

मधेपुरा: ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में बुधवार को कीर्ति भवन, शिक्षाशास्त्र विभाग का उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ. इस नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आर. के. पी. रमण ने किया. उन्होंने कहा कि ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय का अपना एक गौरवशाली इतिहास है. हमें अपनी स्वास्थ परंपराओं को आगे बढ़ाना है. समारोह में मुख्य अतिथि प्रति कुलपति प्रोफेसर डाॅ. आभा सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज में अपना एक उच्च आदर्श प्रस्तुत करें. विशिष्ट अतिथि डाॅ. कपिलदेव प्रसाद ने कहा कि टी. पी. काॅलेज मधेपुरा की धरोहर है. 

अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डाॅ. के. पी. यादव ने कहा कि महाविद्यालय में बी. एड. का दो यूनिट सुचारू रूप से अध्यापन कार्य चल रहा है. शिक्षाशास्त्र के स्वतंत्र भवन बनने से यहाँ अध्ययन-अध्यापन को और गति मिलने की उम्मीद है. कार्यक्रम का संचालन डाॅ. उदयकृष्ण ने किया. एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.  
इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य द्वय डाॅ. सुरेश प्रसाद यादव एवं डाॅ. परमानंद यादव, डाॅ. योगेन्द्र प्रसाद यादव, डाॅ. बी. एन. विवेका, डाॅ. राजीव रंजन, डाॅ. वीणा कुमारी, सीनेटर डाॅ. नरेश कुमार, सिंडिकेट सदस्य डाॅ. जवाहर पासवान, जनसंपर्क पदाधिकारी डाॅ. सुधांशु शेखर, डाॅ. सिद्धेश्वर काश्यप, डाॅ. मिथिलेश कुमार अरिमर्दन, डाॅ. गजेंद्र कुमार, डाॅ. उपेंद्र प्रसाद यादव, अरूण कुमार, डाॅ. विजया कुमारी, दीपक कुमार राणा, खुशबू शुक्ला, डाॅ. प्रकृति, डाॅ. रोहिणी, डाॅ. यास्मीन रसीदी, प्रमोद कुमार, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे. 

कार्यक्रम के आयोजन में अमित कुमार, सुप्रिया कुमारी, विनित राज, डाॅ. आशुतोष झा, डाॅ. नदीम अहमद अंसारी, डाॅ. कुंदन कुमार सिंह, डाॅ. विकास आनंद, स्नेहा कुमारी, डाॅ. अनीश कुमार, गोविंद कुमार, डाॅ. मिथिलेश कुमार, डाॅ. आशीफ अली आदि ने सहयोग किया. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages