मधेपुरा: मंगलवार की रात सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हो गया. जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बिट्टू को पेट से संबंधित परेशानी थी. जेल के डॉक्टर ने बेहतर इलाज की सिफारिश की थी. इस कारण से उसे 3 सितंबर को सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. जहां उसका इलाज चल रहा था. मंगलवार की रात को उसने शौचालय जाने की बात कही. उसके हाथ में हथकड़ी नहीं लगी हुई थी.जिसका फायदा उठाते हुए अपराधी बिट्टू शौचालय में लगे प्लाय बोर्ड को हटाकर फरार हो गया. भर्राही ओपी क्षेत्र से 28 जुलाई को लूटी गई पिकअप की बरामदगी के लिए टीम का गठन किया गया था. इस कांड में गिरोह के सरगना शहर के मस्जिद चौक के नजदीक रहने वाले मो. बिट्टु समेत पांच कुख्यात अपराधियों को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. अपराधियों की तीन बाइक, 3 मोबाइल फोन, एक कट्टा एवं 2 कारतूस भी बरामद किया गया था.
गिरफ्तार अपराधियों में मस्जिद चौक वार्ड- 11 निवासी मो. बिट्टु उर्फ असलम, आदर्श नगर वार्ड-7 निवासी बालकृष्ण कुमार शर्मा, ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के डेफरा वार्ड-10 निवासी सुशांत कुमार यादव, भर्राही ओपी के तुलसीवाड़ी लक्ष्मीनिया वार्ड-12 निवासी पपलेश कुमार यादव, गम्हरिया थाना के जीवछपुर वार्ड-14 निवासी जितेंद्र कुमार यादव और सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र अतंर्गत धनछोहा निवासी रंजीत कुमार शामिल था.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










