मधेपुरा: पंचायत चुनाव को लेकर सदर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के लिए नामांकन दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को प्रखंड कार्यालय और मुख्य सड़क पर समर्थकों की भारी भीड़ लगी रही. नामांकन दाखिल करने वाले व्यक्ति पूरे जोश के साथ प्रखंड कार्यालय पहुंचे. कई जगहों पर रास्ते में उम्मीदवारों के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाते रहे. नामांकन के दूसरे दिन प्रखंड कार्यालय परिसर में भारी गहमागहमी रही. अभ्यर्थियों के समर्थक से जगह-जगह रोड पर जाम की स्थिति रही. जाम के कारण आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा. नामांकन के दूसरे दिन 335 अभ्यर्थियों ने अलग-अलग पदों के लिए पर्चा दाखिल किया. अलग-अलग पंचायत से मुखिया पद के लिए 29 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. जबकि सरपंच पद के लिए 13, पंचायत समिति पद के लिए 19, वार्ड सदस्य पद के लिए 215, पंच पद के लिए 58 अभ्यर्थियों ने अपना पर्चा दाखिल किया. जिला परिषद सदस्य पद के लिए एक अभ्यर्थी ने पर्चा भरा. पर्चा भरने के बाद अभ्यर्थियों का हुजूम मुख्य सड़क सहित अन्य रास्ते होकर गुजरी. समर्थन की भीड़ से मुख्य सड़क सहित अन्य जगहों पर जाम की स्थिति बनी रही.
मुख्य सड़क कॉलेज चौक, सुभाष चौक सहित पुरानी कचहरी में भी सड़क जाम की स्थिति रही. इसी तरह पश्चिमी बाईपास रोड में भी जाम की स्थिति बनी रही. सड़क जाम के कारण करीब एक घंटे तक जाम का नजारा देखने को मिला. नामांकन के दौरान चारों ओर समर्थकों की भारी भीड़ रही. नामांकन के बाद अभ्यर्थियों के समर्थक अबीर- गुलाल लगाकर खुशी जताई. जानकारी हो कि पंचायत चुनाव को लेकर मुखिया सरपंच पंचायत समिति सदस्य वार्ड सदस्य और पंच पद के लिए प्रखंड कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं.
जबकि जिला परिषद सदस्य के लिए अनुमंडल कार्यालय में नामांकन दाखिल किया जा रहा है. नामांकन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











