सदर अस्पताल में सुविधा की कमी से परेशानी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 सितंबर 2021

सदर अस्पताल में सुविधा की कमी से परेशानी

मधेपुरा: जिस अस्पताल को मॉडल अस्पताल का दर्जा प्राप्त मिल चुका है. उस अस्पताल की बुनियादी सुविधाएं तो मॉडल होनी ही चाहिए. लेकिन दुर्भाग्य इस बात की है कि अस्पताल की हर सुविधाओं का हाल बेहाल है. गर्मी के मौसम में मरीजों व उसके परिजनों के लिए पानी सबसे जरूरी है. लेकिन विडंबना इस बात की है. अस्पताल में न तो पीने के लिए शुद्ध पानी की समुचित व्यवस्था है. अस्पताल परिसर में 4 चपाकल तो है लेकिन चारों चापाकल लगभग 6 महीने से खराब होकर बंद पड़ा है. 
जिस कारण इलाज करवाने वालों को लोगों को बाहर से बोतल का पानी खरीद कर पीना पड़ता है. सबकुछ राम भरोसे चल रहा है. सरकारी अस्पतालों में अधिकतर गरीब मरीज ही इलाज कराने पहुंचते हैं. उनके पास इलाज के लिए भी पैसा नहीं होता तो वे पानी कहां से खरीद सकेंगे. कुछ सक्षम मरीज बाजार से बोतल का पानी खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं. बताते चलें कि यहां के अधिकारियों को शुद्ध पेयजल तो मिलता है, परंतु मरीज को नहीं. मरीजों की क्या हालत है, इससे अधिकारियों को कोई लेना देना नहीं है. यहां तक की सिविल सर्जन भी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं.  
अगर वरीय अधिकारी पहल करें कनीय खुद कार्य करेंगे. कई दिनों से मरीज पानी के लिए बेचैन हैं. परंतु कोई सुद लेने वाला नहीं है. मरीजों को पानी के लिए सबसे अधिक परेशानी रात्रि में हो रही है. न तो अस्पताल में पानी मिलता है. और न ही बाहर उपलब्ध है.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages