तीज को लेकर बाजार में रही चहल-पहल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 सितंबर 2021

तीज को लेकर बाजार में रही चहल-पहल

मधेपुरा: हरितालिका तीज पर्व को लेकर बुधवार को बाजार में लोगों ने खूब खरीदारी की. खासकर श्रृंगार, फल, फूल व मिठाई की दुकानों पर दिनभर लोगों ने खरीदारी की. तीज पर्व इसवार नौ सितम्बर को है. इसमें फल की विशेष प्रधानता है. इसको लेकर बाजार में केला 60 रुपये दर्जन, सेब 80 रुपये किलो, अनार करीब डेढ़ सौ रुपये किलो बिक रहा था. पानी वाला नारियल 40 रुपये प्रति पीस बिक रहा था. पान व सुपारी की भी खूब बिक्री हुई. 
हरतालिका तीज व्रत महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला और निराहार रह कर करती है. पहली बार व्रत रहने वाली महिलाओं और कुंवारी कन्याओं में ज्यादा उत्साह है. हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती है. कुछ जगहों पर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की कच्ची मिट्टी से प्रतिमा बनाकर या फिर फोटो से महिलाएं विधिवत पूजा करती हैं. 

शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर के पुजारी अनिल पाठक बताते हैं कि भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का प्रारंभ बुधवार को देर रात 2 बजकर 33 मिनट पर होगा. यह तिथि 09 सितंबर को रात 12 बजकर 18 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. ऐसे में यह व्रत उदया तिथि में 09 सितंबर को रखा जाएगा. 


Post Bottom Ad

Pages