2670 उम्मीदवारों का जनता ने कर दिया फैसला - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

3 नवंबर 2021

2670 उम्मीदवारों का जनता ने कर दिया फैसला

कुमारखंड: प्रखंड की 21 पंचायतों के 648 पदों के लिए बुधवार को मतदान हुआ. सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. लोगों ने अपनी पसंद की गांव की सरकार चुन ली है. स्वच्छ, निष्पक्ष, पारदर्शी व भयमुक्त वातावरण चुनाव को लेकर अधिकारी लगातार केंद्र का निरीक्षण करते रहे. संवेदनशील पंचायतों पर रखी गई निगरानी प्रखंड की 21 पंचायतों में से 11 पंचायत बिशनपुर सुंदर, पुरैनी, लक्षमीपुर भगवती, टेंगराहा सिकियाहा, रानीपट्टी सुखासन, इसरायण खुर्द, इसरायण बेला, इसरायण कला, मंगरवारा व बैसाढ़ को संवेदनशील घोषित किया गया था.  
इन पंचायतों की विशेष निगरानी की गई. वहीं, 21 सेक्टर व दो सुपर जोन बनाया गया था. इसके अलावा प्रखंड को सात जोन में बांटा गया था. प्रखंड के 290 मतदान केंद्रों के लिए 172 गश्तीदल व 319 पीठासीन पदाधिकारी समेत प्रथम, द्वितीय, तृतीय व अन्य मतदान पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी.बता दें कि मुखिया पद के लिए 177, सरपंच पद से 122 पंचायत समिति सदस्य पद से 228, वार्ड सदस्य पद से 1458, वार्ड पंच पद से 652 व जिला परिषद सदस्य पद से कुल 33 उम्मीदवार मैदान में थे. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages