अधिकारियों ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 नवंबर 2021

अधिकारियों ने टीकाकरण अभियान का किया निरीक्षण

मधेपुरा: जिले में कोविड-19 टीकाकरण को शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग कृत संकल्पित है. ऐसे में टीकाकरण को लेकर नई-नई तरीके अपनाए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार से ही जी पूरे जिले के शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाके तक हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत की गई है. इसके तहत पल्स पोलियो अभियान की तर्ज पर घर-घर जाकर कोरोना टीकाकरण लगाया जा रहा है. यह अभियान 27 नवंबर तक चलेगी.  
ग्रामीण इलाकों में 125 घरों पर एक बाइक मोबाइल टीकाकरण टीम गठित की गई है. इसी टीम की जांच में मंगलवार को डीभीबीडीसीओ डॉ. मुकेश कुमार सिंह एवं भीडीसीओ पंकज कुमार ने जिले के बिहारीगंज पुरैनी एवं चौसा प्रखंड के सुदूर देहात में जाकर लोगों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली. डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिलेभर में कोरोना टीकाकरण कार्य की समीक्षा की जा रही है. गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages