लेखक सुषमा यदुवंशी को मिला वीरांगना सम्मान - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 नवंबर 2021

लेखक सुषमा यदुवंशी को मिला वीरांगना सम्मान

ग्वालियर: लक्ष्मीबाई की जयंती पर मातृ शक्ति शौर्य दिवस के रूप में संस्कार मंजरी द्वारा ग्वालियर में आयोजित सादे समारोह में वीरांगना सम्मान से इंडियाफर्स्ट श्रीनगर कश्मीर की मसूदाजान, गोंदिया महाराष्ट्र की सुषमा यदुवंशी, कोटा राजस्थान की सामाजिक कार्यकर्ता सृष्टि गुरूवक्शणी, मुरैना से गीता सिंह गौर, ग्वालियर से भाजपा नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता अपर्णा पाटिल एवं पंजाबी साहित्य अकादमी की अध्यक्ष नीरू ज्ञानीसिंह को प्रदान किया गया. सुषमा यदुवंशी ने अपने उद्बोधन में भारतवर्ष त्याग और बलिदान की भूमि रही है.  
यहां जितना त्याग पुरुषों ने किया है उतना त्याग स्त्री ने भी किसी ना किसी रूप में किया है. मातृभूमि की रक्षा के लिए अनेक स्त्रियों ने अपने जीवन को निछावर कर दिया. प्रत्येक मातृशक्ति के अंदर ऊर्जा का भंडार है जिससे वह राष्ट्र, समाज, परिवार में परिवर्तन ला सकती है. रानी लक्ष्मी बाई जैसी वीरांगना प्रत्येक मातृशक्ति के अंदर विराजमान है बस जरूरत है शक्ति को पहचानने की. सभी वीरांगनाओं को शॉल, श्रीफल, तलवार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages