380 प्रवासियों की कोरोना जांच में सभी मिले निगेटिव - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 दिसंबर 2021

380 प्रवासियों की कोरोना जांच में सभी मिले निगेटिव

मधेपुरा: प्रदेश में कोरोना का दूसरा रूप ओमिक्राॅन तेजी से पांव पसार जा रहा है. जिले में भी बड़ी संख्या में प्रवासियों का आवागमन होना शुरू हो गया है. इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट माेड में है. मंगलवार को मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड जांच का शिविर लगाया गया है. इसके लिए 2 टीम का गठन किया. एक टीम दिन और दूसरी रात में ट्रेन से उतरने वाले लोगों की कोरोना जांच करेगी. 

शिविर में मौजूद कर्मी प्राची और दिलीप कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के आलोक में कोरोना का तीसरा लहर ओमिक्रॉन को देखते हुए बाहर में रह रहे जिलावासी के घर आने पर स्टेशन पर ही जांच की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर अब प्रतिदिन जांच एवं टीकाकरण के लिए कर्मी तैनात रहेंगे. अगर किसी यात्री की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाया जाता है तो उसे आइसोलेट किया जाएगा. मंगलवार को शिविर में लगभग 300 लोगों को टीका एवं 380 लोगों की कोराना जांच की गई. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages