लापरवाही: आरटीपीएस काउंटर पर प्रमाण-पत्र बनवाने में लोगों को हो रही परेशानी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 दिसंबर 2021

लापरवाही: आरटीपीएस काउंटर पर प्रमाण-पत्र बनवाने में लोगों को हो रही परेशानी

मधेपुरा: प्रखंड कार्यालय परिसर में बनाया गया आरटीपीएस काउंटर पर कई दिनों से लगातार सर्विस प्लस के सर्वर स्लो है. इसके कारण आवासीय प्रमाण-पत्र, जाति, आय प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए दूरदराज से आने वाले लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए सरकार की ओर से नई वेब पोर्टल सर्विस प्लस लॉन्च किया गया है. जिसके सारे कोई भी व्यक्ति घर बैठे प्रमाण-पत्र के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकता है. लेकिन सर्वर स्लो चलने के कारण आम लोगों के सुविधा के लिए बनाई गई यह प्रक्रिया जी का जंजाल बन गई है. वेब का सर्वर स्लो चलने के कारण आरटीपीएस काउंटर पर प्रमाण- पत्र बनवाने वाले लोगों को काफी देर तक लाईन में खड़े होने के बाद भी आवेदन जमा नहीं हो पा रहा है. 

ऐसे में लोगों को काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है. घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी लोगों को आवेदन जमा नहीं होने से आवेदकों को निराश हो कर बैरंग लौटना पड़ रहा है. वहीं गुरुवार को भर्राही निवासी रंजन कुमार, आलोक कुमार सहित आनंद लोक प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा करने गया तो उन लोगों का आवेदन जमा नहीं लिया गया, बताता गया कि अब काउंटर पर आवेदन जमा नहीं होता है. आवेदन जमा करने आए लोगों ने बताया कि इससे पूर्व भी वे लोग आवेदन जमा करने आए थे, लेकिन सर्वर स्लो होने के कारण उन दिन आवेदन जमा नहीं हो पाया. उन लोगों को दूसरे दिन आने को कहा गया. उसके बाद जब अभ्यार्थी 8 दिन बाद गुरुवार को फिर आया तो अब कहा जा रहा है कि कांटेक्ट पर आवेदन जमा नहीं किया जाएगा.  
क्योंकि सर्वर डाउन है आप लोग जाइए कहीं से ऑनलाइन कर लीजिये. सर्वर स्लो चलने के कारण आरटीपीएस काउंटर पर आवेदन जमा नहीं होने से परेशान आवेदक अब दूसरा तरीका अपना रहे हैं. प्राइवेट कम्प्यूटर दुकान पर जाकर आवेदन करने की उनकी विवशता है. जिसके लिए आवेदकों को तीस रुपए प्रति आवेदन देने पड़ रहें हैं. ऐसे में लोगों को काफी परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में प्रमाण-पत्र बनवाने वाले बेरोजगार युवकों में सरकार व विभाग के प्रति काफी नाराजगी देखी जा रही है. आवेदकों का कहना है कि कोरोना काल में रोजगार तो मिल ही नहीं रहा है.

अब प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी पैसे देने पड़ते हैं. भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र, केसीसी सहित अन्य कार्य के लिए किसान अपने जमीन का ऑनलाइन रसीद कटवाना चाह रहे हैं. लेकिन भू-लगान का वेबसाइट सर्वर स्लो चलने के कारण किसानों का रसी नहीं कट पा रहा है. ऐसे में किसानों को भारी फजीहत झेलनी पड़ रही है. किसानों का कहना है कि ऑनलाइन रसीद कटवाने में काफी समस्या से गुजरना पड़ता है. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 

Post Bottom Ad

Pages