मधेपुरा: शहर के पलकेश्वर नाथ शिव मंदिर में भाजपा नगर इकाई द्वरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिव्य काशी प्रोग्राम का लाईव प्रसारण कार्यकर्ताओं ने टीवी पर देखा. भाजपा मधेपुरा नगर अध्यक्ष अंकेश गोप की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम को मुख्य रूप से संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, वाणिज्य प्रकोष्ठ जिला संयोजक विनोद बाफना, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता, भाजपा नेता डॉ आभाष आनंद झा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में ही आज देश के अंदर सभी ज्योतिर्लिंगों का विकास किया जा रहा है और इससे आने वाले समय मे भारत मे पर्यटन की अपार संभावनाओं का द्वार खुलेगा.
इस अवसर बीजेपी नगर अध्यक्ष अंकेश गोप ने कहा कि हम सभी बाबा सिंघेश्वरनाथ महादेव मंदिर के विकास को लेकर एवं पर्यटन की दृष्टि के अनुरूप बनाने के लिए जल्द ही पार्टी के उच्च अधिकारियों से बात कर प्रधानमंत्री तक इस संदेश को पहुंचाने का काम करेंगे. कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अर्पणा सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष विक्की विनायक ने किया. इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन पोद्दार, गुलजार कुमार बंटी, पिछड़ा मोर्चा नगर अध्यक्ष दीपक चौरसिया, श्वेता सिन्हा, चम्पा देवी, अमिता मिश्रा, सुनीता देवी, किरण देवी, शानू भारद्वाज, सौरभ केशरी, अरुण ऋषिदेव समेत अन्य लोग उक्त कार्यक्रम में मौजूद रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








