मोदी सरकार आने के बाद आया युगांतरकारी परिवर्तन: संजय जायसवाल - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

13 दिसंबर 2021

मोदी सरकार आने के बाद आया युगांतरकारी परिवर्तन: संजय जायसवाल

मधेपुरा: केंद्र में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में आया है युगांतरकारी परिवर्तन उपरोक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने भाजपा मधेपुरा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में कही उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आने के बाद ही कश्मीर से धारा 370 हटा, अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है,सामरिक क्षेत्र में भी भारत आगे बढ़ा है. भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग में भाग लेने आये भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को जब कार्यकर्ताओं ने NH की समस्या से अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि मैं खुद पूर्णिया से चलकर मधेपुरा आया हूँ और मुझे दुःख है कि NH की स्थिति बद से बदतर है और इसे लेकर मैं खुद बिहार के पथ निर्माण मंत्री से बात करूँगा तथा नितिन गडकरी जी से मिलकर शीघ्र समाधान निकाालूँगा.

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसनिया ने कहा कि भाजपा अपने कार्यपद्धति के बल पर ही आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है और इसका श्रेय हमारे धैर्यशील कार्यकर्ताओं को जाता है, हमारे कार्यकर्ता 365 दिन समाज के लिए काम करता है और संगठन मूल मंत्र पाँच 'क' कार्यकर्ता,कार्यकारिणी, कार्यक्रम, कार्यालय और कोष को संगठित कर संगठन को आगे बढ़ा रहे है. वहीं बिहार सरकार के विधि एवं गन्ना विकास विभाग मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्होंने ने कहा कि हम 3 से 303 तक का सफर कार्यकर्ताओं के खून पसीने के बदौलत ही हासिल कर पाया है.  
संगठन और सरकार के बीच समन्वय विषय पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ रविन्द्र चरण यादव ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच अच्छी तालमेल है सरकार भाजपा के नीति रीति के अनुरूप ही काम कर रही है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मंत्र को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास जारी है. एनडीए सरकार बिहार को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है उपरोक्त बातें बिहार सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री नीरज कुमार बबलू ने कहा उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा चुका है. 

कार्यक्रम में सीडीएस विपिन रावत समेत हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुए सभी सैनिकों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी अर्पित किया गया. अंत में राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम को समाप्त किया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अमोल राय, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अरविंद अकेला, महामंत्री वीरेंद्र,जटाशंकर, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, डॉ आभाष आनंद झा, गुलजार कुमार बंटी ओमप्रकाश, दिलीप सिंह, चंदन प्रताप, विपिन कामती, मंटू कुमार, दीपक यादव, सुदीप ठाकुर, विजय भगत,मिथिलेश ऋषिदेव, अरुण ऋषिदेव, तारणी ऋषिदेव, मिथिलेश उर्फ केलू, संजय सिंह, रीता राय, निभा झा, अर्पणा सिंह सहित सैकड़ों जिले के कार्यकर्ता उपस्थित थे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages