जिलास्तरीय युवा उत्सव की तिथि नहीं हुई तय - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 दिसंबर 2021

जिलास्तरीय युवा उत्सव की तिथि नहीं हुई तय

मधेपुरा: कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा आयोजित युवा उत्सव का आयोजन इस साल बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. जिसके लिए कला संस्कृति विभाग के सचिव ने प्रत्येक जिले को जिला स्तरीय कला युवा उत्सव आयोजित करवाने के लिए लेटर निर्गत कर दिया है. हर जिले अपने सुविधा के अनुसार तिथि घोषित कर जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन कर रही है. लेकिन मधेपुरा जिला में इसकी सूचना अभी तक जिले के कलाकारों को प्राप्त नहीं हुई है जिससे जिले के कलाकार हताश हैं. 

बता दें कि हर साल राष्ट्रीय युवा उत्सव 12 से 15 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित होती हैं. इस बार राज्य स्तरीय युवा उत्सव कोसी जिले के सहरसा में आयोजित होना है जिस की तिथि 6 जनवरी घोषित की गई है. 6 जनवरी से पहले हर जिले को जिला स्तरीय युवा उत्सव आयोजित करवा कर जिले में चयनित कलाकारों की सूची राज्य स्तरीय के लिए भेजना है.  
युवा गायक सुनीत साना ने कहा कि अब देखना यह है कि मधेपुरा जिला स्तरीय युवा उत्सव जिला प्रशासन के द्वारा कब आयोजित करवाती हैं. अगर समय रहते हुए जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया तो जिले के कलाकार भी राज्यस्तरीय युवा उत्सव में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर सकेंगे. 
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विश) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages