कैंडिल जलाकर सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य जवानों को दी गई श्रद्धांजलि - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 दिसंबर 2021

कैंडिल जलाकर सीडीएस बिपिन रावत सहित अन्य जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

छातापुर: राष्ट्रीय युवा महासंघ के कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर क्रैश में शहादत को प्राप्त हुए भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत सहित देश के अन्य 11 वीर सपूतों तथा उनके पत्नी के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कैंडल मार्च निकालकर उनके प्रति संवेदना व्यक्त किया गया. कैंडल मार्च की अध्यक्षता राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एल के निराला ने किया कैंडल मार्च अंबेडकर चौक मानगंज से होते हुए कोरियापट्टी राजेश्वरी होते हुए कॉमरेड बलराम सिंह यादव के समाधि स्थल तक पहुंचकर श्रद्धांजलि सभा में कैंडल मार्च तब्दील हो गया. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष इंजीनियर एल के निराला ने कहा जनरल रावत एक निर्भीक ईमानदार एवं भारत माता के सच्चे सपूत देशभक्ति देश उनके योगदान को कभी भुला नहीं सकता है.

कहा कि उनके नेतृत्व में सेना बड़े-बड़े फैसला लेने में सफल रहा है उनके नेतृत्व में ही सर्जिकल स्ट्राइक भी हुआ. कहा कि उनका अचानक शहादत को प्राप्त हो जाना हम सबों के लिए पूरे देशवासियों के लिए दुखद है. इसके साथ ही उन्होंने सवालिया में कहा इतना मॉडल हेलीकॉप्टर का क्रैश हो जाना समझ से परे इसकी सुप्रीम कोर्ट के जज के निगरानी में जांच भी होनी चाहिए. इस मौके पर विद्यालय सहित संतमत आश्रम में कई फलदार पौधे का भी वृक्षारोपण पर्यावरण आंदोलन के राम प्रकाश रवि के साथ किया गया. राष्ट्रीय युवा महासंघ के अध्यक्ष ने कहा दुख की इस घड़ी में हम लोग जवानों के शोक संतप्त परिवार के साथ हैं. उन्होंने दिवंगत जवानों के परिवारों को उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी का भी सरकार से मांग कियाा. श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कृष्णा राज ने कहा हम लोग अपने देश के वीर जवानों के बलिदान पर व्यथित हैं उनका असमय जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है.  
जिसकी भरपाई निकट भविष्य में नहीं दिखता है. अंत में 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनके आत्मा शांति हेतु प्रार्थना किया गया. श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से शंभू सादा, अमरजीत कुमार, भूषण पाठक, अनिल कुमार, बृजेश कुमार, कैलाश कुमार, रजनीश कुमार, रंजन कुमार, आशीष कुमार, पीयूष क्रांति, बीरबल कुमार, मनीष कुमार, आजाद कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार पासवान, राहुल कुमार, अमरेश पासवान, रूपेश कुमार, संतोष कुमार, योगेंद्र यादव, सुबोध कुमार, अमोद कुमार, नीतीश गुड्डू, सिंटू कुमार आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- सोनू कुमार भगत)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages