भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य मोदी सरकार की उपलब्धि है: तारकिशोर प्रसाद - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 दिसंबर 2021

भारत का बढ़ता सुरक्षा सामर्थ्य मोदी सरकार की उपलब्धि है: तारकिशोर प्रसाद

मधेपुरा: जिले के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने खुद बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सहित कई अन्य मंत्रियों ने शिरकत किया. दूसरे दिन के पहले सत्र को बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व मंत्री जनक चमार ने पिछले 07 वर्षों में अन्त्योदयी पहल विषय पर अपना व्याख्यान देते हुए कहा कि देश की मोदी सरकार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय को समाज के पिछले तबके तक पहुंचाने का काम किया और इसी का परिणाम है मेरे जैसे समाज के अंतिम वर्ग के व्यक्ति को मंत्री बनाया है ये सिर्फ भाजपा में ही सम्भव है.

बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन के दूसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बिहार सरकार की उपलब्धियां विषय पर अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच व्याख्यान देते हुए कहा कि केंद की मोदी सरकार और बिहार की एनडीए की डबल ईंजन सरकार बड़े पैमाने पर समाज के लिए काम कर रही है, हमलोगों ने बिहार में युवाओं को रोजगार देने के लिए अभी आत्मनिर्भर बिहार सात निश्चय के तहत स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोल रहे हैं, मधेपुरा के मेडिकल कॉलेज को ओर अधिक सुविधाजनक बनाया जाएगा, विश्वविद्यालय की व्यवस्था की ओर भी हमारा ध्यान है, बाबा सिंहेश्वर स्थान के डेवलपमेंट पर भी ध्यान है इसके लिए पहल किया जा रहा है चूँकि हम इस क्षेत्र के बेटे हैं इसलिए कोसी ओर सीमाँचल का कर्ज उतारना हमारा फर्ज है.

भारत का वैश्विक परिदृश्य और नेपाल इस विषय पर तीसरे सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद देवेश कुमार ने कहा कि वैश्विक स्तर पर हमारा प्रभाव बढ़ा है हम दुनिया से कई सामरिक चीजे आयात करते थे लेकिन अब निर्यात करने वाले राष्ट भी हम बने है नेपाल हमारा मैत्री राष्ट्र है और इसकी सुरक्षा और संरक्षा भी भारत सरकार का दायित्व है इसे लेकर मोदी सरकार गंभीर है. हमारा विचार परिवार विषय पर अपना पक्ष रखते हुए बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवनारायण महतो ने कहा कि बीजेपी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को अपने विचार परिवार से समन्वय बना कर संगठन को ओर गति देने की आवश्यकता है. 

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामसुरत राय ने कहा कि देश मे जब से मोदी सरकार आयी है तबसे लगातार भारत का सुरक्षा सामर्थ्य बढ़ रहा है और हमलोग शीमा को सुरक्षित रख पा रहे हैं. मामला हमारी सरकार ने बिहार में जमीन का सर्वे शुरू किया है और इसके लिए कार्यकर्ताओं को जागरूक रहना पड़ेगा राजस्व विभाग में कर्मचारियों की कमी को जल्द पूरा कर लिया जाएगा,हमारे कार्यकर्ता ब्लाक स्तर पर अंचलाधिकारी से मिलकर आम लोगों का काम करवाये ओर जो अंचलाधिकारी या कर्मचारी नहीं सुनते उनकी सीधी शिकायत आप हमसे करिये. व्यक्तित्व विकास विषय पर विधान पार्षद सह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने विषय रखते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं को संगठन के अनुरूप अपने व्यक्तित्व का विकास करने की आवश्यकता है युवाओं बड़े पैमाने पर अपने संगठन में जोड़ना चाहिए.

सोसल मीडिया विषय पर जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने विषय रखा. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार,पूर्व काबीना मंत्री डॉ रविन्द्र चरण यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ अमोल राय, पूर्व प्रत्याशी डॉ विजय कुमार बिमल, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, अरविंद अकेला, महामंत्री वीरेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, ओमप्रकाश, रीता राय, डॉ आभाष आनंद, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल कुमार यादव, संजय सिंह, बिपिन कुमार, मंटू यादव, संतोष सिंह, अमित कुमार, सुदीप ठाकुर, संतोष कुमार, अपर्णा सिंह, दिलीप सिंह, बालकिशोर यादव, सुरेश यादव, मनिंदर दास, हरित कृष्ण, सुनील सिंह, राहुल, सुनील यादव सहित सैकड़ो जिले भर के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages