मधेपुरा: शुक्रवार को जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ जिला इकाई ने बीएन मंडल विश्वविद्यालय के कुलपति आर के वी रमन को जिलाध्यक्ष प्रो. अभिषेक कुशवाहा, विश्वविद्यालय अध्यक्ष जदयू आनंद कुमार भूषण, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष निखिल कुमार, विश्वविद्यालय जदयू छात्र नेता अरमान अली एवं जदयू नेता अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा. दिए गए ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताता कि बीएनएमयू के पी.आर.ओ सुधांशु शेखर द्वारा सेमिनार के नाम पर लाखों की उगाही की जाती है. विभिन्न कालेजों से मोटी रकम लेकर सिर्फ दिखावे के लिए सेमिनार किया जाता है. जिसका कोई उद्देश्य नजर नहीं आता है.
इस सेमिनार में बहुत से शोध छात्रों का आलेख छपता ही नहीं है और ना ही सेमिनार में संबंधित छात्रों की कोई भूमिका रहती है. उनमे B.Ed के छात्र और गैर विषयों के छात्रों का जमावड़ा वहां रहता है. इसके अलावा सर्टिफिकेट पर कॉलेज के प्राचार्य को भी स्थान नहीं दिया जाता है. उनका दस्तखत तक सर्टिफिकेट पर नहीं रहता है पी.आर.ओ सिर्फ अपना साइन करते हैं जो कहीं से भी न्याय उचित नहीं है. ज्ञात हो कि पी.आर.ओ सुधांशु शेखर चार पद पर अभी आसीन है और किस अधिकार से उनको यह चार पद दिया गया है. किसी भी पद पर वह सही काम नहीं कर रहे हैं ना ही पी.आर.ओ कार्यालय में कभी नजर आते हैं.
ना कार्यालय संबंधित कोई न्यूज़ देते हैं बस कॉलेज का न्यूज़ देने में आगे रहते हैं. इसके अलावा एनएसएस पदाधिकारी होते हुए कभी भी दलित बस्ती में कार्यक्रम नहीं करते हैं बस दिखावे के लिए कॉलेज में कार्यक्रम कर लेते हैं और ना ही शैक्षणिक संबंधित कोई कार्य करते हैं अतः जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ मधेपुरा मांग करती है कि अभिलंब उनको गैरजरूरी पद से मुक्त करते हुए सेमिनार संबंधित कोई भी कार्य उनसे नहीं कराया जाए और अब तक सेमिनार के नाम पर लाखों के घोटाले की जांच कराई जाए.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








