प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 दिसंबर 2021

प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या

मधेपुरा: गुरुवार की शाम शहर के वार्ड संख्या 10 पुरानी बाजार केवट टोला में 19 वर्षीया विवाहिता ममता कुमारी ने दहेज को लेकर सास व पति की प्रताड़ना से तंग आकर गले में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर भाई को सौंप दिया है. मृतका के भाई मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तिनकोंनमा के राज कुमार मंडल ने बताया कि 10 माह पहले बहन की शादी मधेपुरा पुरानी बाजार वार्ड संख्या 10 के वीरेंद्र कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद दोनों खुशी से जीवन व्यतीत कर रहे थे. दो माह पूर्व बहन ममता ने फोन कर बताया कि वीरेंद्र नया घर बनाने के लिए दो लाख रुपये की मांग कर रहा है. इसके लिए मुझे सास व पति बराबर प्रताड़ित करते हैं. 

उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह जीजाजी ने मुझे फोन पर घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद ही हमलोग मधेपुरा बहन के घर पहुंचे. वहां पहुंचने के बाद मेरी बड़ी बहन ने बताया कि सुबह आकर ममता की सास ने बताया कि ममता घर का दरवाजा नहीं खोल रही है. उसके बाद बड़ी बहन ममता के घर पहुंच दरवाजा खटखटाया परंतु घर नहीं खोला. उसके बाद पीछे से घर का टट्टी तोड़ बड़ी बहन घर में प्रवेश कर बंद घर को खोला. उसके बाद आसपास के लोगों ने ममता के शव को नीचे उतारा और घटना की सूचना पुलिस को दी. उन्होंने कहा कि रात से ही ममता के पति घर छोड़कर फरार है.  
राज कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों के अनुसार उनकी बहन गुरुवार को तीन बजे दिन में ही घर का दरवाजा बंद कर लिया था. उसके बाद भी उसकी सास ने बगल में रह रही मेरी बड़ी बहन को उसकी सूचना नहीं दी. शुक्रवार की सुबह में सूचना दी. प्रताड़ना से तंग आकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages