बेगूसराय: दिनकर कला भवन में नाट्य संस्था सोशल एंड कल्चरल वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय नाट्य महोत्सव शनिवार 25 दिसंबर से प्रतिदिन संध्या साढ़े 6 बजे से प्रारंभ होने जा रहा है. संस्था के अध्यक्ष वरिष्ठ रंगकर्मी मो. फ़ैयाजुल हक़ से ने बताया कि पहले दिन शनिवार की संध्या साढ़े 6 बजे से संजय राज द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक एडम एंड ईव की प्रस्तुति से नाट्य महोत्सव की शुरुआत होगी. नाटक एडम एंड ईव एक पारिवारिक कहानी है जिसमें पति-पत्नी के संबंध में प्रेम और विश्वास कि डोर कमजोर होने पर मन में जब शंका का भ्रम बन जाता है तब वह परस्पर एक-दूसरे से खिन्न होकर अन्य लोगों की बातों पर विश्वास कर बाद-विवाद में फंसता चला जाता है.
अतः इसका समाधान यदि पति-पत्नी आपसी तालमेल से नहीं करता है तो निश्चित ही यह संबंध टूट जाता है, फिर बच्चों के भविष्य पर गहरा असर पड़ता है व इसका रख-रखाव भी अस्त-व्यस्त हो जाता है. पुनः दूसरे दिन 26 दिसंबर दिन रविवार की संध्या निर्धारित समय पर संजय राज द्वारा लिखित एवं निर्देशक नाटक "आइसोलेशन"एक 75 से 80 साल के बुजुर्ग की कहानी है जब कोई माँ-बाप अपने बच्चे को नौकरी-पेशा हेतु बेहतर भविष्य निर्माण के लिए बाहर भेजता है. तो अकेला बुजुर्ग की क्या हालत होती है तथा किन-किन समस्याओं का उन्हें सामना करना पड़ता है यह दर्शाया गया है.
वहीं अंतिम दिन 27 दिसंबर सोमवार की संध्या दिन सोमवार को सक्रिय युवा रंगकर्मी इम्तियाजुल हक़ डब्लू द्वारा लिखित एवं निर्देशित नाटक "देख तमाशा" का मंचन होगा. यह नाटक वर्तमान शासन व्यवस्था पर करारा व्यंग्य है तथा समाज और देश में व्याप्त कुरीतियों पर करारा प्रहार किया गया है. देश में व्याप्त समस्या बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पुलिस प्रशासन की हालात, किसानों की समस्या तथा बलात्कार जैसे विषयों को कथा कोलाज के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा. ज्ञात हो कि इस पूरे आयोजन का मार्गदर्शन पूर्व सदस्य बिहार विधान परिषद, सह अभिनेता भूमिपाल राय द्वारा किया जा रहा है.
(रिपोर्ट:- अमरेश अमन)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....








