आशीष सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 जनवरी 2022

आशीष सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू

मधेपुरा: आशीष सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे लीग मैच का उद्घाटन सुखासन पंचायत के वार्ड संख्या 6,7,8 की सदस्या क्रमशः कुंदन कुमारी, सारिका सिंह और वंदना कुमारी ने सम्मिलित रूप से फीता काटकर किया. जानकारी देते हुए सुखासन क्रिकेट क्लब के सदस्य एवं शहीद आशीष सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के मीडिया प्रभारी जी. डी बच्चन ने बताया कि रविवार को आशीष सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा लीग मैच धबौली और बिराटपुर के बीच खेला गया. जिसमें बिराटपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया.  
धबौली की टीम निर्धारित 20 ओवर में खेलते हुए 19.2 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 123 रनों  का स्कोर खड़ा किया. जवाब में उतरी  बिराटपुर  की टीम ने मात्र 16.5 ओवर में ही 5 विकेट खोकर इस मैच को अपने नाम कर लिया. मैन ऑफ द मैच रिषभ विराटपुर हुए. मैच में अम्पायर के रूप में चेतन और मो. सज्जाद एवं थर्ड अम्पायर के रूप में श्री अमित झा थे. वहीं स्कोरर की भूमिका में मुन्ना मिश्रा,मुकुन्द एवं कमेन्टेटर के रूप में प्रशांत और मुकुन्द थे. मैच रेफरी के रूप में अमन सिंह प्रतीक थे. 
(रिपोर्ट:- मोहन कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages