मधेपुरा: भाजपा के नगर अध्यक्ष अंकेश गोप के अध्यक्षता में जेनरल हाई स्कूल के समीप बड़ी बजरंग बली स्थान परिसर में कार्यकर्ताओं ने लड्डू चढ़ाकर एवं घड़ीघंट बजाकर खुशी मनाई. इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष अंकेश गोप ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के यूपी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है और कार्यकर्ता 2024 की तैयारी के लिए जोरशोर लग गए हैं.
इस अवसर पर भाजपा नेता राहुल यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमन पोद्दार, नगर उपाध्यक्ष राजू राय, नगर महामंत्री अमरदीप राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश मे भाजपा का लहर चल रहा है और इसी का परिणाम है कि अभी देश के चार राज्यों में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार आई है. इस अवसर पर नगर मंत्री अंनत प्रताप, अजय ठाकुर, संतोष कुमार, राजा कुमार, रिपु ठाकुर, पप्पू कुमार, संजीव राय, विक्की साह सहित अन्य भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









