डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, मधेपुरा ने किया बेहतर प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

26 मार्च 2022

डे-नाइट कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, मधेपुरा ने किया बेहतर प्रदर्शन

बिहारीगंज: प्रखंड अंतर्गत राम जानकी संत महंत उच्च विद्यालय तुलसिया परिसर में गुरुवार की रात से डे-नाईट कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कबड्डी संघ के सचिव अरुण कुमार, विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार यादव व प्रखंड कबड्डी संघ के सचिव प्रेम शंकर कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. देहाती क्षेत्र में पहली बार सिथेटिक मेट पर खेले गई. प्रतियोगिता में मुरलीगंज की टीम ने 22 व उदाकिशुनगंज पांच अंक प्राप्त किया. 

इस प्रकार मुरलीगंज की टीम अगले मैच में प्रवेश किया. मधेपुरा की टीम 33 अंक प्राप्त किया जबकि बिहारीगंज टीम को केवल 18 अंक से संतोष करना पड़ा. इस तरह मधेपुरा की टीम सर्वाधिक अंक लाकर अगले मैच में प्रवेश किया. कठौतिया 16 अंक व बभनगामा ने 26 अंक प्राप्त किया. बभनगामा की टीम अगले मैच में प्रवेश पा लिया. तुलसिया की टीम 26 अंक व बैजनाथपुर की टीम को 22 अंक मिला. इस तरह तुलसिया की टीम अगले मैच में प्रवेश पा लिया.  
सचिव ने बताया कि मधेपुरा जिला कबड्डी संघ का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाके में छिपी हुई प्रतिभाओं का तलाश करके उन्हें एक नया प्लेटफार्म देना है. निर्णायक की भूमिका राहुल कुमार, रोशन कुमार, मिथिलेश कुमार, आनंद कुमार, मोहम्मद मोईन आलम, रूपेश कुमार व संजीव कुमार ने निभाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता टायसन यादव ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशांत सिंह, आशीष राय, राजा यादव, बिट्टू कुमार व अमरजीत कुमार ने निभाई. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages