मधेपुरा: उद्योग व रोजगार के क्षेत्र में मधेपुरा जिले को अग्रिम पंक्ति में ले जाना है. इसके लिए फूड प्रोसेसिग यूनिट को बढ़ावा देने के साथ अन्य उद्योग को भी यहां लगाने की दिशा में प्रयास चल रहा है. ये बातें शनिवार को राज्य सरकार के उद्योग मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने शहर के सागर सेवा सदन में पत्रकारों से बात करते हुए कही. वे एमएलसी चुनाव के प्रचार के सिलसिले में मधेपुरा पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि बिहार में स्थिर सरकार है.
नीतीश कुमार 2025 तक सीएम रहेंगे. इसमें कोई कयास लगाने की जरूरत नहीं है. शहनवाज हुसैन ने कहा कि जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 500 उद्योगपतियों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा. मधेपुरा की पहचान पहले पिछड़े जिले के रूप में होती थी. लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मधेपुरा बिहार के अग्रणी जिले में आ गया है. उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में एनडीए सभी सीटों पर जीत रही है. मौके पर पूर्व मंत्री डॉ रविन्द्र चरण यादव,भाजपा के जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार,डा.अमोल राय ने मधेपुरा में बन रहे रेल इंजन पर मधेपुरा का नाम अंकित करने का आग्रह किया.
वहीं उद्योग मंत्री का स्वागत भाजपा नगर अध्यक्ष अंकेश गोप एवं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव ने पाग व शाल से किया. इस अवसर पर पूर्व मंत्री डा. रविन्द्र चरण यादव, भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिक्रम विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल कुमार, प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज सिंह,प्रदेश प्रवक्ता राजेश झा राजू, जदयू जिलाध्यक्ष मंजू कुमारी उर्फ गुड्डी देवी, लोजपा (पारस गुट) जिलाध्यक्ष राजकुमार मेहता, भाजपा नेता डा.अमोल राय, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, डा. आभाष आनंद, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह अधिवक्ता राहुल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष दीपक यादव, गुलजार कुमार बंटी, अरुण ऋषिदेव, सुधांशू, राजेश दास, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









