कोचिंग के बच्चों ने मैट्रिक में किया बेहतर प्रदर्शन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

3 अप्रैल 2022

कोचिंग के बच्चों ने मैट्रिक में किया बेहतर प्रदर्शन

मधेपुरा: मिठाई बाजार स्थित रेडिएंस कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक परिणाम में अपना दबदबा कायम रखा. रूबी 420, गोपाल 382, विश्वजीत 381, राहुल 366, सीमा 362, बाबुल 353, अभिनन्दन 341, शिवाजी 329, सिंटू 325, अपूर्व प्रकाश 321, प्रिंस 313 सहित अन्य बच्चों ने सफलता हासिल कर संस्था को गौरवान्वित किया. कोचिंग के निर्देशक सुजीत यादव ने सफलता का श्रेय बच्चों की लगन, मेहनत और कठिन परिश्रम को दिया. 

कोचिंग के प्रबंध निदेशक श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों को सही मार्गदर्शन मिलने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है. संस्थान के प्राचार्य बमबम कुमार यादव ने सभी बच्चों के बेहत्तर परिणाम आने का श्रेय शिक्षकगण एवं उनके माता-पिता को दिया. साथ ही  सभी बच्चों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया. सफलता में योगदान देने के लिए तनवीर, अंगद तथा अंजली का आभार प्रकट किया. 
(रिपोर्ट:- रामानन्द कुमार) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages