फंदे से लटकी मिली परिवार के पांच सदस्यों की लाश, फैली सनसनी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 जून 2022

फंदे से लटकी मिली परिवार के पांच सदस्यों की लाश, फैली सनसनी

डेस्क: बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिले के विद्यापतिनगर थाना के मऊ गांव में रविवार सुबह एक ही परिवार के पांच लोगों की फंदे से लटकी लाश मिली. इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर पुलिस भी आननफानन में पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी.मृतकों में मनोज कुमार झा (35), उसकी पत्नी सुन्दरमणि (25), पुत्र शिवम (6), सत्यम कुमार (5) और मां सीता देवी (65) शामिल है. ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह साढ़े सात से आठ बजे के बीच स्वयं सहायता समूह की महिलाएं मनोज के घर पहुंची और घर बंद देख उसकी पत्नी को आवाज लगायी. 

काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई उत्तर नहीं मिला तो आसपास के लोगों को बुला इसकी जानकारी दी. आसपास के लोगों ने भी आवाज लगाने के बाद दरवाजे को काफी खटखटाया, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला तब लोगों ने किसी तरह खिड़की से झांक कर देखा तो सभी को फंदे से लटका देख सत्र रह गए. इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही घर पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गयी. सूचना मिलने पर विद्यापतिनगर थाने की पुलिस पहुंची. बाद में दलसिंहसराय डीएसपी भी गांव पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करने के बाद आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास शुरू कर दिया. 

ग्रामीणों में बताया कि मनोज मऊ बाजार में फुटपाथ पर खैनी की दुकान करता था, लेकिन उससे परिवार का सही से भरण पोषण नहीं कर पा रहा था. उसके पास खेती की जमीन भी नहीं थी. ग्रामीणों में चर्चा के अनुसार, मनोज की पत्नी ने घर की आर्थिक स्थिति ठीक करने के लिए स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था. लेकिन वह कर्ज की क़िस्त नहीं चुका पा रही थी. जिसे चुकाने के लिए उस पर दवाब था. ग्रामीणों का मानना है कि उसी दवाब में आकर मनोज व उसके परिवार के लोग फंदे पर झूल गए होंगे. 
(सोर्स:- हिन्दुस्तान) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages