60 युवा-युवती क्लबों के बीच खेल सामग्री का किया गया वितरण - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 नवंबर 2022

60 युवा-युवती क्लबों के बीच खेल सामग्री का किया गया वितरण

मधेपुरा: शहर के गोविंदपुरी मुहल्ला स्थित नेहरू युवा केंद्र कार्यालय परिसर में युवा व युवती क्लबों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया. जिला युवा अधिकारी हुस्न जहां एवं लेखापाल मुरली मनोहर भारती ने युवा क्लबों के अध्यक्ष व सचिव को खेल सामग्री प्रदान किया. जिला युवा अधिकारी ने बताया कि जिले भर के 60 युवा व युवती क्लबों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया. जिसमें वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैंडमिंटन, बॉलीबॉल नेट, बैंडमिंटन कॉर्क आदि का शामिल थे. 

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन संचालित नेहरू युवा केंद्र युवाओं के विकास के लिए कार्य करने वाला संगठन है. इसके द्वारा समय-समय पर विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता है. खासकर ग्रामीण युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए कई तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. युवा क्लबों के दिए गए खेल सामग्री का इस्तेमाल गांव के युवाओं के द्वारा किया जाएगा.

(रिपोर्ट:- मनीष कुमार)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages