गोपाष्टमी महोत्सव यहां के कलाकारों को आगे ले जाने व कृष्ण को समझने का बनेगा मजबूत माध्यम
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी डीएम रविन्द्र नाथ प्रसाद सिंह ने कहा कि यह महोत्सव जिले का गौरव है इसका उद्देश्य भगवान कृष्ण व उनके गौ स्नेह को आत्मसात करने का है. यह गौ पालन व उसके महत्व को समझने का अवसर देगा. यह महोत्सव यहां की प्रतिभाओं को बहुत आगे ले जाने का अवसर देगा. सहयोग से ही सफलता की ऊंचाई प्राप्त करेंगे. पैड पर गुलशन कुमार, ढोलक पर श्याम कुमार, कीबोर्ड पर वीरेंद्र कुमार, तबला पर अरविंद कुमार ने जहां श्रीकृष्ण पर कई धुन की मनभावन प्रस्तुति दी वहीं होलीक्रॉस स्कूल की छात्राओं द्वारा संगीत शिक्षिका के नेतृव में स्वागतम शुभ वनदनम पर स्वागत नृत्य ने महोत्सव का शानदार आगाज किया.
मधेपुरा गोशाला का 127 वर्ष का इतिहास, बिहार का एकलौता गोशाला जिसे राजकीय महोत्सव प्राप्त
सदर एसडीओ सह आयोजन सचिव नीरज कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि गोशाला परिसर के 127 वर्ष का इतिहास है उस गोशाला परिसर में सबके सहयोग से तीसरा राजकीय गोपाष्टमी महोत्सव हो रहा है बिहार के गौशालाओं में यह एकमात्र परिसर है जिसे यह सौभाग्य प्राप्त हो रहा है. यह मधेपुरा के लिए गौरव का विषय है. यह महोत्सव विशेषकर कृष्ण आधारित प्रस्तुतियों से यादगार बनाने का प्रयास है. राधा कृष्ण संगम ट्रस्ट के सचिव डॉ पप्पू ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा आमजन के सहयोग से शुरू महोत्सव आज राजकीय महोत्सव बन चुका है यह राष्ट्रीय महोत्सव का सफर तय करे यह प्रयास जारी रहनी चाहिए.
वरीय साहित्यकार डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने कहा कि आमजनों के प्रयास से उत्सव से महोत्सव बना यह गोपाष्टमी महोत्सव बहुत आगे जाएगा।कृष्ण हमारे अतुल्य नायक है. इस मौके पर उप समाहर्ता संजीव कुमार,,ओएसडी सुधीर रंजन, डीएसपी अजय नारायण, एनडीसी संजीव कुमार, जिला परिषद उपाधीक्षक रघुनंदन दास तिवारी, डॉ भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी, डॉ शांति यादव, राधा कृष्ण संगम के सचिव प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ आर के पप्पू,स्काउट गाइड के जय कृष्ण यादव, समाजसेवी शौकत अली, मीडिया प्रभारी हर्ष वर्धन सिंह राठौर सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व अलग अलग पार्टियों व संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे. प्रसाशनिक पहल में नजारत के अनिल व मनोज की भूमिका महत्वपूर्ण रही. कार्यक्रम का संचालन चर्चित उद्घोषक पृथ्वीराज यदुवंशी ने किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









