पत्रकारों ने प्रकट की शोक संवेदना - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 दिसंबर 2022

पत्रकारों ने प्रकट की शोक संवेदना

डेस्क: सहरसा जिला के सौर बाजार प्रखंड के दैनिक अखबार के संवाददाता संजय कुमार झा के आकस्मिक निधन पर ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) मधेपुरा से जुड़े पत्रकारों ने शोक संवेदना व्यक्त की. जिलाध्यक्ष मुरारी सिंह ने कहा कि संजय बाबू पत्रकारिता के एक मजबूत स्तंभ थे. उन्होंने लगातार तीन दशक तक पूरी निष्ठा और निर्भीकता पूर्वक अपना कर्तव्य निर्वहन किया. वे एक हंसमुख और मिलनसार इंसान थे. सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के कारण आमलोगों के बीच वे काफी लोकप्रिय थे. 

उनके निधन से पत्रकारिता जगत और समाज को बड़ी क्षति हुई है. श्रद्धांजलि प्रदीप कुमार झा, बंटी सिंह, मुकुल वर्मा, सेतु कुमार, सुनीत साना, रामपुकार कुमार, दिलखुश कुमार, सद्दाम हुसैन, मुकेश कुमार, अमीर आजाद, रमेश कुमार रमण, मुकेश कुमार, संजय कुमार, अमितेश झा, श्रीकांत राय, पृथ्वीराज यदुवंशी, मुनाजिर, सविता नंदन, रंजन कुमार, डॉक्टर ईश्वर चंद्र भगत, मजीद, रजनीश सिंह, मोहम्मद जावेद अख्तर, भावेश रंजन, शुभकर्ण कुमार, मिथिलेश कुमार, नीरज भारद्वाज आदि ने दी.
(रिपोर्ट:- गरिमा उर्विशा)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages