बाबा गणीनाथ संघ के अध्यक्ष महेश व सचिव बने विकास - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 फ़रवरी 2023

बाबा गणीनाथ संघ के अध्यक्ष महेश व सचिव बने विकास

मधेपुरा: वाणिज्य समिति धर्मशाला में गुरुवार को बाबा गणीनाथ संघ बिहारीगंज हलवाई एवं कानू समाज द्वारा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता महेंद्र साह ने किया. बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ मंदिर निर्माण कार्य शुरू करने पर चर्चा की गई. इस दौरान प्रखंड स्तर पर संगठन का चुनाव भी कराया गया. सर्वसम्मति से अध्यक्ष पर के लिए महेश कुमार गुप्ता, सचिव पद के लिए विकास साह तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए महेंद्र प्रसाद साह के नाम का चयन किया गया. मंदिर निर्माण के लिए गौरीश साह तथा गांधीजी ने 2-2 कट्ठा जमीन दिया. 

बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम साह ने कहा कि अपने समाज में फैली अशिक्षा व गरीबी से एकजुट होकर लड़ना होगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में हमलोग इतने पिछड़े हैं कि मात्र 20 फीसदी बच्चे इंटर से ऊपर की शिक्षा ले पाते हैं. उन्होंने कहा समाज को सशक्त बनाना है कि तो पहले बालिका शिक्षा को दुरुस्त करना होगा. हरि साह ने कहा कि आज जिस समाज की राजनीति दखलअंदाजी जितना ज्यादा होगा, उस समाज की उतनी पहचान होगी. उन्होंने कहा कि अब एकजुट होकर संगठित बनने का समय आ गया है. 

मौके पर कपिल देव साह (भगत बाबा), चंद्रकिशोर साह, रमेश साह, सत्यनारायण साह, श्री सचिदानंद साह, बाबू साहेब (करोति बाजार), गणेश बाबू , मदन बाबू , दीपक कुमार दिनकर, गौरीश, विवेक, नंदजी, गौतम, संतोष, संतोष साह, लूटन साह आदि मौजूद थे. 
(रिपोर्ट:- रोहित शर्मा) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages