कार्यपालक पदाधिकारी को शहर की समस्याओ से करवाया अवगत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 जुलाई 2023

कार्यपालक पदाधिकारी को शहर की समस्याओ से करवाया अवगत

मधेपुरा: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नं-14 के पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने नगर परिषद के नए कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी का बुके देकर स्वागत करते हुए उनसे शहर की विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत वैसे सभी लाभुक जिन्हें आवास योजना का लाभ मिला है उन सभी लाभार्थियों को अविलंब भुगतान करने की दिशा में कारगर कदम उठाया जाय. हल्की बारिश में भी सम्पूर्ण नगर परिषद् क्षेत्र की स्तिथि दयनीय हो जाती है. सभी वार्डों में कीचड़युक्त जलजमाव हो जाता है. इस स्तिथि में बंद व जाम पड़े नाले को अविलंब साफ़ करवाकर चालू करवाया जाय. 

शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय नहीं रहने के कारण खासकर महिलाओं को शौच में काफी झिझक महसूस होती है, जिस कारण शहर के विभिन्न चौक-चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, शहर में विभिन्न चौक-चौराहे पर लगे हाईमास्ट लाइट एवं वार्डों में लगे स्ट्रीट लाइट ख़राब व बंद पड़े हैं, इसे चालू करवाया जाय. नगर परिषद् अंतर्गत निधनोपरांत गरीब लोगों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मिलने वाली राशि तुरंत ही मौके पर पीड़ित परिवार को मिले. श्री यादव ने कहा कि नए कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी के आने से नगर परिषद मधेपुरा के सर्वांगीण विकास की आस जगी है. 
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages