बिहारीगंज: बभनगामा स्थित भोला पासवान शास्त्री कॉलेज में क्षेत्रीय विधायक निरंजन कुमार मेहता के द्वारा स्मार्ट क्लास का फीता काटकर उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य अतुलेश वर्मा के द्वारा किया गया. विधायक श्री मेहता ने अपने संबोधन में कॉलेज में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रशंसा की तथा कॉलेज में एक और भवन बनाने का आश्वासन दिया. विधायक के द्वारा जिस भवन में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन किया गया वह भवन भी निरंजन कुमार मेहता के द्वारा ही बनाया गया है. उद्घाटन करते समय कॉलेज के संरक्षक अखिलेश कुमार, प्राचार्य अतुलेश वर्मा, प्रो. मदन मोहन, प्रो. रत्नेश कुमार, प्रो. अमोल यादव, प्रो. सुनील कुमार, प्रो. अरुणा कुमारी, प्रो. कुमारी साधना वर्मा, दिनेश चंद्र झा, हितेश कुमार दास, शंकर कुमार, सतीश कुमार, छोटू कुमार, प्रिंस कुमार, अटल बिहारी, पूर्व प्रमुख राकेश कुमार सिंह, किशोर कुमार केरव, वार्ड पार्षद भगवान पंडित, तुलसीया के वार्ड पार्षद दीनानाथ राय, पंचायत के मुखिया गुलाबचंद दास के सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- साधना वर्मा)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









