मधेपुरा: नगर परिषद मधेपुरा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं-14 रेखा सेवा सदन परिसर में स्व. देवानी यादव (भूतपूर्व जमादार नगर परिषद मधेपुरा) की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र ध्यानी यादव पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता के सौजन्य से इस भयंकर शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए जरुरतमंद वयोवृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया. जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण करते हुए रवीना कुमारी पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने कही की गरीब, बेबस व जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची सेवा हैं. ध्यानी यादव पूर्व पार्षद ने कहा कि जब कभी भी मौका मिलता है तो जरुरतमंदों की सहायता करता हूँ, इससे दिल को सुकून और मन को शांति मिलती हैं. आमजनों से अनुरोध है कि आपलोग भी किसी न किसी खास अवसर पर जरूरतमंद लोगों की सहायता अवश्य करें. इस मौके पर अशोक ठाकुर सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी, रंजू यादव अधिवक्ता, रेणु देवी, अनीषा भारती, पूनम देवी,रामरती देवी, दीपक कुमार, दिवाकर कुमार, रेखा देवी, संज्ञान देवी, सुरेंद्र राय, प्रमिला देवी, कृष्णा रानी, मंजू देवी, रामचंद्र यादव, विन्देश्वरी यादव, संजय यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









