सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान को मिला प्रथम स्थान, सदस्यों में खुशी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 दिसंबर 2025

सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान को मिला प्रथम स्थान, सदस्यों में खुशी

मधेपुरा: सेवा पर्व के तहत सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान को प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल मंदिर कमेटी बल्कि समूचे क्षेत्र में हर्ष और गर्व का माहौल है. यह सफलता माता रानी की असीम कृपा, मंदिर कमेटी के समर्पित सदस्यों की अथक मेहनत तथा श्रद्धालुओं के निरंतर सहयोग का प्रतिफल मानी जा रही है. बता दे की दुर्गा पूजा 2025 के तहत पूरे जिले में सार्वजनिक श्री श्री बड़ी दुर्गा स्थान को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है. इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन एवं जिला उद्योग विभाग के पदाधिकारियों द्वारा सेवा पर्व के अंतर्गत मंदिर समिति को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया. यह सम्मान माता रानी की भव्य एवं आकर्षक मूर्ति नकाशी, उत्कृष्ट कलाकारी, बेहतर स्वच्छता व्यवस्था, मनमोहक लाइटिंग एवं डेकोरेशन, महिला सुरक्षा तथा सुव्यवस्थित और अनुकरणीय प्रबंधन के लिए दिया गया. सम्मान राशि की प्राप्ति के दौरान मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हरीशचंद्र साह, उपाध्यक्ष ललन सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश सर्राफ, सचिव देवनारायण साह, वरिष्ठ सदस्य अशोक सोमानी, राजेश साह, राहुल रिगन, मंटू पोद्दार, अनिल कुमार, ईश्वर कुमार एवं गोलू कुमार अन्य सक्रिय सदस्यों के हाथों में इनाम के राशि की चेक जिला उद्योग विभाग के उद्योग विस्तार पदाधिकारी अमित कुमार यादव ने मंदिर पर आकार सौंपी. 

आयोजन को सफल बनाने में व्यवस्थापक विक्की विनायक की भूमिका को भी विशेष रूप से सराहा गया. इस अवसर पर अध्यक्ष श्री साह ने कहा कि यह सम्मान माता रानी की कृपा और समिति की एकजुट मेहनत का परिणाम है. उपाध्यक्ष श्री सिंह ने इसे भविष्य में और अधिक भव्य, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन की प्रेरणा बताया. सचिव श्री साह ने कहा कि सभी सदस्यों और श्रद्धालुओं के सहयोग से ही यह सफलता संभव हो पाई है. कोषाध्यक्ष श्री सर्राफ ने जानकारी दी कि प्राप्त प्रोत्साहन राशि का उपयोग भविष्य में सुविधाओं के विस्तार और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में किया जाएगा. वहीं वरिष्ठ सदस्य श्री सोमानी ने इसे वर्षों की निरंतर सेवा, अनुशासन और टीमवर्क का परिणाम बताया. सदस्य श्री रिगन ने इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया, जबकि व्यवस्थापक श्री विनायक ने जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समाज सेवा और श्रद्धालु व्यवस्था को और बेहतर बनाने की प्रेरणा देता है. यह पुरस्कार न केवल सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान की आस्था, सेवा भावना और अनुकरणीय व्यवस्था का सम्मान है, बल्कि भविष्य में और भी भव्य, सुरक्षित एवं आदर्श दुर्गा पूजा आयोजन की दिशा में एक मजबूत प्रेरणा भी है. समिति ने माता रानी से आशीर्वाद बनाए रखने और समाज सेवा व धार्मिक परंपराओं का गौरव बढ़ाते रहने की कामना की है.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages