महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 दिसंबर 2025

महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

मधेपुरा: राजकीय तीन दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों के बीच समा बांध दिया. कार्यक्रम के शुरुआत प्रांगण रंगमंच की अन्नू प्रिया ने कृष्ण भजन से की. उसके बाद विकास कुमार के नेतृत्व में सृजन दर्पण के कलाकारों ने गोधना कृष्ण भजन पर बहरीन समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया. हर प्रस्तुति के बाद दर्शकों की ओर से तालियों की गरगराहट गूंजती रही. बीके पब्लिक स्कूल बेल्हघाट के कशिश व साथी बच्चों ने यादगार प्रस्तुति दी. गायक सुरेश कुमर शशि ने स्वरचित कृष्ण भजन गाकर माहौल कृष्णमय बना दिया. योगिता कुमारी साथी द्रौणावती मध्य विद्यालय, स्वर शोभिता संगीत महाविद्यालय समूह नृत्य, दीप्ति यादव होली क्रॉस गर्ल्स स्कूल के बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी. धीरेन्द्र कुमार मुकेश कुमार के गीत गाए. गौरव कुमार और अनिल कुमार पंकज ने अपनी गायन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया. 

स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति के बाद गोपाष्टमी महोत्सव में सहरसा जिला निवासी श्यामा शैलजा ने आज की रात होना है क्या, हो जाने दो गीत से मंच पर धमाकेदार इंट्री दी. उन्होंने कई हिंदी और मैथिली गीतों से कार्यक्रम में समा बांध दिया. श्यामा शैलजा के कार्यक्रम को लेकर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे. अपनी जादुई आवाज का जलवा बिखेरा है. चर्चा ए चारों ओर भजले अहा एलिए अनहार मैथिली गीत से मिथिला वासियों के दिल में जगह बनाई. मेरे रश्के कमर तेरी पहली नजर गीत से युवा कला प्रेमियों को घूम झूमाया. ए जिंदगी गले लगा ले, पनिया के जहाज से पलटनिया जैसे गीतों की प्रस्तुति दी. वहीं साथी गायक एम. के मोहन के साथ छाप तिलक सब छीन ली रे मोसे नैना मिला के, ऐसी दीवानगी देखी नहीं कभी, टिप-टिप बरसा पानी में आग लगाई, तूने काजल लगाई दिन में रात हो गई जैसे सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति से इस सर्द मौसम को भी गर्म कर दिया. कार्यक्रम का मंच संचालन संगीत शिक्षिका शशि प्रभा जायसवाल एवं समीक्षा यदुवंशी ने बेहतरीन तरीके से संयुक्त रूप से किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages