मधेपुरा: मुरलीगंज थाना क्षेत्र के मीरगंज निवासी एक व्यक्ति ने गुप्तदान देकर जिला मुख्यालय स्थित सार्वजनिक श्री बड़ी दुर्गा स्थान में शनिवार को आमजनों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण करवाया. व्यवस्थापक विक्की विनायक ने बताया कि यह आयोजन पूरी तरह से समाज सेवा की भावना से किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और राहगीरों ने महाप्रसाद ग्रहण किया. इस अवसर पर विक्की विनायक ने कहा कि ऐसे भंडारे न सिर्फ सेवा का अवसर देते हैं, बल्कि समाज में प्रेम और एकता भी बढ़ाते हैं. उन्होंने सभी से आग्रह किया कि समय-समय पर आगे आकर ऐसे पुण्य कार्यों में सहयोग करें, ताकि और भी लोगों को इस तरह के आयोजनों का लाभ मिल सके. मौके पर राजेश साह, विक्की विनायक, राहुल रिगन, नविन कुमार गोपी, पंकज कुमार, मंटू पोद्दार, मनीष भगत, गोलू कुमार, रूपक कुमार, अनिल पाठक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









