मधेपुरा: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कड़ी स्वास्थ्य पाबंदियों के बावजूद रक्तदाताओं ने सराहनीय भागीदारी दिखाई. पहली बार शिविर में केवल उन्हीं दाताओं से रक्त संग्रह किया गया जिनका हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम/डीएल से अधिक और प्लेटलेट काउंट 1.5 लाख से ऊपर था. इस सख्त मानदंड के चलते करीब एक दर्जन रक्तदाता, जिनका हीमोग्लोबिन 12 से 12.5 के बीच था, रक्तदान नहीं कर सके। इसके बावजूद दाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. खासकर महिला रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर दिवस को यादगार बना दिया.
इस अवसर पर LCIF लायन मनीष शर्राफ, RC लायन शेखर, बैरिस्टर लायन डॉ. डी.के. सिंह, सचिव लायन आलोक मंडल, बैरिस्टर लायन ओम बाबू, लायन डॉ. संजय बाबू, लायन विकास शर्राफ, लायन उर्मिला अग्रवाल, लायन मनोज राय समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे. क्लब अध्यक्ष लायन इंद्रनील घोष ने सभी रक्तदाताओं और उपस्थित सदस्यों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि क्लब के जिन सदस्यों ने रक्तदान कर संस्था का मान बढ़ाया है, उनका हृदय से आभार है. क्लब ने निर्णय लिया है कि जो रक्तदाता दो या तीन बार रक्तदान कर चुके हैं, उन्हें आगामी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा और पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे.
(रिपोर्ट:- सुनीत साना)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









