NEET UG पुनर्परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, 8 केंद्रों पर 2490 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 जून 2026

NEET UG पुनर्परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी, 8 केंद्रों पर 2490 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मधेपुरा: जिले में 21 जून को होने वाली नीट यूजी पुनर्परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली है. परीक्षा की पवित्रता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. शुक्रवार को डीआरडीए परिसर के झल्लू बाबू सभागार में डीएम अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक व जोनल दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई. एसपी संदीप सिंह भी मौजूद रहे. डीएम ने साफ कहा कि परीक्षा में किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. सभी अधिकारी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता से निभाएं. 

परीक्षा का शेड्यूल

जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2490 अभ्यर्थी शामिल होंगे. 

- प्रवेश समय: सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक। 1:30 के बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी

- परीक्षा समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

1. सभी केंद्रों पर सशस्त्र बल + स्टैटिक दंडाधिकारी तैनात

2. जिला स्तरीय अधिकारी जोनल दंडाधिकारी बनाए गए 

3. अपर समाहर्ता अरुण कुमार सिंह और DSP मुख्यालय मो. निसार अहमद शाह को वरीय प्रभार

4. हर अभ्यर्थी की सघन फ्रिस्किंग, एडमिट कार्ड सत्यापन और बायोमेट्रिक मिलान के बाद ही एंट्री

5. सीसीटीवी, वीडियो रिकॉर्डिंग, बायोमेट्रिक और जैमर से निगरानी। NTA भी सीधे मॉनिटर करेगा

ये चीजें ले जाना मना

मोबाइल, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इयरफोन, पर्स, हैंडबैग, आभूषण, खाने-पीने की चीजें और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पूरी तरह प्रतिबंधित. नियम तोड़ने पर कदाचार मानकर कार्रवाई होगी. एसपी ने पुलिसकर्मियों को समय पर ड्यूटी पर पहुंचने और फ्रिस्किंग में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया. शिकायतों के लिए समाहरणालय परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष भी बनाया गया है.

(रिपोर्ट:- सुनीत साना)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages