उद्घाटन संबोधन में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा बिहार के अध्यक्ष डॉक्टर गोरेलाल यादव ने कहा कि संघर्ष और संगठन से ही किसी समाज में सुधार हो सकता है. समाज समय समय पर ऐसे नायकों को उत्पन करती है जो इतिहास के पन्नो में अमर हो जाते हैं बाबू रासबिहारी लाल मंडल ऐसे ही नाम थे वो स्वतंत्रता आंदोलन में स्थानीय फलक के राष्ट्रीय हस्ताक्षर रहे ।स्वतंत्रता आंदोलन और समाज सुधार में उन्होंने शिखरत्व को प्राप्त किया उनके देहांत के सौ साल बाद भी समाज का उनके प्रति सम्मान यही दिखाता है. मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉक्टर एन के यादव ने कहा कि रासबिहारी लाल मंडल ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई,उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व से मधेपुरा को राष्ट्रीय पहचान मिली. विशिष्ट अतिथि विधायक डॉक्टर गौतम कृष्ण ने भुपेंद्र विचार मंच के ऐसे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से गौरवशाली अतीत से जुड़ने का सुअवसर प्राप्त होता है. डॉक्टर भूपेंद्र नारायण यादव मधेपुरी ने स्वरचित पुस्तक पराधीन भारत में स्वाधीन सोच बाबू रासबिहारी मंडल के जीवन के अनछुए पहलुओं की चर्चा की. वहीं वरीय साहित्यकार डॉक्टर विनय कुमार चौधरी ने रासबिहारी लाल मंडल के जीवन पर लिखित प्रबंध काव्य भारत मां का संदेश की चर्चा करते हुए समाज सुधार में उनके कार्यों को रेखांकित किया. इस अवसर पर डॉक्टर अशोक कुमार, कामरेड प्रमोद प्रभाकर, कामरेड रमन, आनंद मंडल, निशांत यादव, कृष्ण कुमार, अरुण कुमार, अजय प्रसाद, अरविंद कुमार, गणेश मानव और संजय क्रांति ने भी उदगार व्यक्त किया.
पुण्यतिथि समारोह के अवसर पर समाज सुधार के अग्रदूत रासबिहारी लाल मंडल विषयक परिचर्चा का आयोजन मुख्य आकर्षण रहा. विषय प्रवेश सचिव डॉक्टर आलोक कुमार ने किया. आलेख प्रस्तुत करने वालों में सियाराम यादव मयंक, समीर आनंद, नीलू रानी, प्रीति यादव, प्रेमलता प्रमुख रहे. इस अवसर पर पूर्व कुलसचिव प्रो. सचिन्द्र, अमोल राय, शंभू शरण भारती, जयकांत यादव, दीपक कुमार, प्रो. सुधांशु शेखर, प्रो. फिरोज मंसूरी, डॉक्टर अरुण कुमार, प्रो गीता यादव, ई. महेंद्र नारायण मंडल, डॉक्टर शशि, प्रो. जयकृष्ण यादव, संत कुमार, गीतांजलि, नरेश कुमार यादव, विनीता भारती, पंकज कुमार, प्रो. मिथिलेश, डॉक्टर राजेश कुमार मुन्ना, डॉक्टर रणधीर यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन विचार मंच के कोषाध्यक्ष रामकृष्ण यादव ने किया.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....









