हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

27 अगस्त 2026

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, पैगंबर की शिक्षाओं को किया याद

मधेपुरा: ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर बुधवार को मधेपुरा शहर में मुस्लिम समुदाय की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए समाज में अमन, शांति, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया गया. जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए निर्धारित स्थल पर पहुंचा. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह देखा गया. जगह-जगह स्थानीय लोगों ने जुलूस का स्वागत किया. कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. कार्यक्रम में मौलाना रजा रिजवी, सदर सुन्नी रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर ट्रस्ट, मौलाना अहमद रजा, सदर जामिया उस्ताजुल उलमा तथा मौलाना यूनुस रजा, सचिव सुन्नी रजा-ए-मुस्तफा वेलफेयर ट्रस्ट सहित कई उलेमा और गणमान्य लोग मौजूद रहे. 

इसके अलावा हाफिज अब्दुर अशरफी, मौलाना मुस्लिम रजा, मौलाना तनवीर रजा बरकाती, मौलाना अब्दुल कुद्दूस, मौलाना अनीसुल कमर, मुफ्ती बिलाल अहमद अमजदी, मौलाना महबूब, मौलाना इम्तियाज नईमी, मुफ्ती अली हसन, मौलाना अहमद अली नईमी, हाफिज लाल मोहम्मद और मौलाना कियामुद्दीन समेत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए. इस मौके पर उलेमाओं ने कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को शांति, प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया. उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को मजबूत किया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने तथा समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देने का संकल्प लिया.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages