151 ग्राम गांजा के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 सितंबर 2026

151 ग्राम गांजा के साथ 55 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

मधेपुरा: भर्राही थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 151 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान भर्राही थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौरा वार्ड नंबर-20 निवासी मो. ईशा (55) के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना एवं कोशी क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध आग्नेयास्त्र, मादक पदार्थ, शराब कारोबारियों तथा सक्रिय व फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष समकालीन अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 11 सितंबर को भर्राही थानाध्यक्ष को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने हनुमान नगर चौरा वार्ड नंबर-20 स्थित मो. ईशा के घर पर छापेमारी की. पुलिस टीम को देखते ही एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम मो. ईशा बताया. इसके बाद उसके घर की तलाशी ली गई. 

तलाशी के दौरान घर में टीन के ड्रम के ऊपर रखी काले रंग की पॉलीथिन से गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ. बरामद पदार्थ को इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर उसका वजन 151 ग्राम पाया गया. पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में भर्राही थाना कांड संख्या 338/26, दिनांक 11 सितंबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20(b)(ii)(A) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापेमारी टीम में पु.अ.नि. सह थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार, राजस्व पदाधिकारी रविशंकर, स.अ.नि. ज्योति सिंह, सतीश कुमार, बुधन कुमार तथा अखिलेश कुमार शामिल थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages