सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 62 डिसमिल जमीन कराई गई मुक्त - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 सितंबर 2026

सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई, 62 डिसमिल जमीन कराई गई मुक्त

मधेपुरा: जिले के महेसुआ क्षेत्र में सरकारी एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को कार्रवाई की. वाद संख्या 08/2026-27 के आलोक में प्रशासनिक टीम ने मौजा चोरा, थाना नंबर 249, खाता नंबर 395, खेसरा नंबर 1933 की 62 डिसमिल भूमि से अतिक्रमण हटाया. राजस्व अभिलेख में उक्त भूमि की किस्म ‘रास्ता’ दर्ज है. कार्रवाई के दौरान राजस्व पदाधिकारी, राजस्व कर्मचारी कोशीका कुमारी, अंचल अमीन सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. टीम ने पहले राजस्व अभिलेखों एवं स्थल की स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर जमीन को अतिक्रमणमुक्त कराया गया. 
बताया गया कि सरकारी रास्ते की जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का मामला प्रशासन के संज्ञान में आया था. संबंधित वाद के आलोक में स्थल जांच एवं आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद गुरुवार को कार्रवाई की गई. प्रशासन ने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को नियमानुसार हटाया जाएगा. कार्रवाई के दौरान आवेदक रोणित कुमार वर्मा के अलावा मोहम्मद मुमताज, सिंटू वर्मा, राहुल कुमार, रजनीश कुमार, नितीश कुमार, छोटू कुमार, ओम प्रकाश यादव सहित कई स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. अतिक्रमण हटाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने सार्वजनिक आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद जताई. वहीं, प्रशासन की इस कार्रवाई से सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों में भी हड़कंप की स्थिति देखी गई.

(रिपोर्ट:- ईमेल)

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages